मार्क जकरबर्ग ने लॉन्च से पहले Mixed Reality Headset की तस्वीरें की शेयर, इतनी होगी कीमत

मेटा के CEB मार्क जुकेरबर्ग ने कंपनी के नए Mixed Reality Headset क्वेस्ट 3 की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे कंपनी जल्द ही लॉन्च कर सकती है। इस अपकमिंग हेडसेट का सीधा मुकाबला कुछ ही दिन में लॉन्च होने वाले एप्पल के हेडसेट से माना जा रहा है। मेटा के नए हेडसेट में यूजर्स को अपग्रेडेड Qualcomm चिपसेट मिलेगा, जो ग्राफ़िक्स परफॉरमेंस को शानदार बनाएगा। मार्क जुकेरबर्ग ने के अनुसार इस हेडेस्ट के बारे में और अधिक जानकारी 27 सितम्बर को होने वाले कम्पनी के एनुअल AR/VR कांफ्रेंस में मिलेगी। तो आइए आपको इस अपकमिंग Mixed Reality हेडसेट की कीमत से लेकर खासियत तक की जानकारी आगे बताते हैं।
मेटा के सीईओ मार्क जुकेरबर्ग ने अपने फेसबुक और इंस्टा की ऑफिशियल अकाउंट पर पोस्ट के जरिए Meta Quest 3 की लॉन्चिंग की डिटेल्स शेयर की है। Meta Quest 3 को कंपनी Meta Quest 2 के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर पेश करेगी। मेटा Mixed Reality हेडसेट Quest 3 कंपनी के पुराने मॉडल Meta Quest 2 की तुलना में लगभग 40 फीसदी पतला होगा। नए हेडसेट में अगले जनरेशन का स्नैपड्रैगन चिपसेट शामिल किया गया है, जो Quest 2 में पिछली जनरेशन के स्नैपड्रैगन जीपीयू के मुकाबले दोगुने से अधिक ग्राफिकल परफॉर्मेस देने में सक्षम होगा।

टू-इन-वन डिवाइस होगा
इस अपकमिंग Quest 3 को कंपनी वर्चुअल और आग्युमेंट रियलिटी एलिमेंट दोनों के साथ पेश करेगी। यानि कि, यह एक टू इन वन डिवाइस होगा। Quest 3 में यूजर्स को क्वालकॉम का चिपसेट भी दिया जाएगा। जिसे लेकर कंपनी दोगुने ग्राफिक्स परफॉरमेंस का दावा कर रही है। Meta Quest 3 बिक्री सभी देशों में जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।
Meta Quest 3 की कीमत
इसकी कीमत की बात करें तो 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 499.99 डॉलर यानी कि, लगभग 41,079 रुपये के आस पास तय की जा सकती है।

Meta Quest 2 की कीमत
कंपनी नए डिवाइस Meta Quest 3 के लॉन्च होने के बाद Quest 2 की कीमत में कटौती कर सकती है। कंपनी की मानें तो वे 4 जून से Quest 2 की कीमत $299.99 (लगभग 24,709 रुपये) तक कर देगी। गौरतलब है कि, कंपनी ने Meta Quest 2 को साल 2020 में लॉन्च किया था।


Click it and Unblock the Notifications







