Home
Gadgets

100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड के साथ Maxima Max Pro Knight+ स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जाने कीमत

Maxima Max Pro Knight+ स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जाने कीमत और खूबियां

Maxima Smartwatch: वॉच बनाने वाली कंपनी मैक्सिमा ने अपने स्मार्टवॉच सेगमेंट में नया स्मार्टवॉच Maxima Max Pro Knight+ को भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसमें यूजर्स को ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 100 से ज्यादे स्पोर्ट्स मोड मिल रहे हैं। इस वॉच को कंपनी ने क्लासिक लुक के साथ पेश किया है। Maxima Max Pro Knight+ में यूजर्स को 1.39 इंच की राउंड टच डिस्प्ले मिल रहा है। जो 600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। आइए आपको इस वॉच के की खूबियों और कीमत के बारे में आगे बताते हैं।

Maxima Max Pro Knight+ के स्पेसिफिकेशन्स

मैक्सिमा की इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच में यूजर्स को ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा इसमें 100+ स्पोर्ट्स मोड और Realtek का चिपसेट को भी जोड़ा गया है। इस वॉच में यूजर्स को इनबिल्ट गेम की भी सुविधा दी गई है। इसी के साथ एचडी स्पीकर और माइक्रोफोन भी कंपनी अपने यूजर्स को दे रही है। इस नए स्मार्टवॉच में हेल्थ फीचर्स के तौर पर हार्ट रेट, SpO2 और स्लीप मॉनिटरिंग मिल रहा है। वहीं वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Maxima Max Pro Knight+ को IP67 की रेटिंग मिली है।

Maxima की Max Pro Knight+ वॉच में वॉटर ड्रिंकिंग अलर्ट को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा इस वॉच में अलार्म और पीरियड ट्रैकिंग भी यूजर्स को मिल रहा है। इस वॉच से यूजर्स को फोन के कैमरे को भी कंट्रोल करने की सुविधा मिल रही है। Maxima की Max Pro Knight+ AI वॉयस असिस्टेंट के सपोर्ट के साथ आ रहा है।

Max Pro Knight+ की कीमत और उपलब्धता

इस वॉच की कीमत कंपनी ने 2 हजार रूपए से भी कम रखा है। अगर आप भी इस वॉच को लेने का प्लान कर रहे हैं तो मात्र 1,999 रुपये खर्च कर इसे खरीद सकते हैं। Maxima की Max Pro Knight+ स्मार्टवॉच आपको भारत के सभी प्रमुख MBOs पर आसानी से मिल जाएगी।

इसी के साथ आप मैक्सिमा के दूसरे स्मार्टवॉच मैक्स प्रो नाइट्रो को भी देख सकते हैं, जिसे कंपनी ने अभी कुछ दिनों पहले ही लॉन्च किया है।

Maxima Max Pro Knight+ स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जाने कीमत और खूबियां

Maxima Max Pro Nitro के फीचर्स और कीमत

मैक्स प्रो नाइट्रो को काफी स्टाइलिश, मजबूत और कई नए फीचर्स के साथ कंपनी ने पेश किया था। इसमें यूजर्स को ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा दी के साथ माइक और स्पीकर भी मिल रहा है। इसके अलावा Maxima Max Pro Nitro में यूजर्स को Realtek का चिपसेट भी मिल रहा है। आपको बता दें इस स्मार्टवॉच की डिस्प्ले की ब्राइटनेस 600 निट्स है। इसके अलावा आपको इसमें इनबिल्ट गेम के साथ 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिल रहे हैं। कपनी ने इसमें एचडी स्पीकर देने का भी दावा किया है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Maxima के इस स्मार्टवॉच को IP67 की रेटिंग मिली है। इस वॉच में AI वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट है, जो इसे खास बनाता है। यह स्मार्टवॉच आपको मात्र 1,499 रुपये में मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Maxima has launched its new smartwatch Maxima Max Pro Knight + in India with more than 100 sports modes and Bluetooth calling. Water drinking alert has also been included in Maxima's Max Pro Knight+ watch. This smartwatch is coming with the support of AI voice assistant.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X