Maxima Max Pro Nitro, ब्लूटूथ कॉलिंग और इनबिल्ट गेम के साथ भारत में लॉन्च , जाने कीमत

Maxima Max Pro Nitro: अगर आप भी अपनी पुरानी स्मार्टवॉच को बदलने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए मैक्सिमा की नई स्मार्टवॉच Maxima Max Pro Nitro अच्छा ऑप्शन हो सकता है। मैक्सिमा ने अपनी लॉन्च कर दिया है जिसमें आप ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ ही इनबिल्ट गेम का भी लुप्त उठा सकते हैं। तो आइए आपको आगे इस स्मार्टवॉच के फीचर और कीमत के बारे में बताते हैं।
मैक्सिमा ने अपनी नई स्मार्टवॉच मैक्स प्रो नाइट्रो को काफी स्टाइलिश, मजबूत और कई नए फीचर्स के साथ पेश किया है। कंपनी ने अपने यूजर्स को इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा दी है, जिसके लिए इस डिवाइस में माइक और स्पीकर दिए गए हैं। इसके अलावा Maxima Max Pro Nitro में यूजर्स को Realtek का चिपसेट भी मिल रहा है। आपको बता दें इस स्मार्टवॉच की डिस्प्ले की ब्राइटनेस 600 निट्स है। इसके अलावा आपको इसमें इनबिल्ट गेम के साथ 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिल रहे हैं। कपनी ने इसमें एचडी स्पीकर देने का भी दावा किया है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Maxima के इस स्मार्टवॉच को IP67 की रेटिंग मिली है। इस वॉच में AI वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट है, जो इसे खास बनाता है।
यही नहीं Maxima के इस नए स्मार्टवॉच से आप अपने हैंडसेट पर चल रहे म्यूजिक को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा आप कैमरा को भी रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें हार्ट रेट मॉनिटर , पीरियड ट्रैकर के साथ आपको SpO2 सेंसर और स्लीप ट्रैकिंग मिल रहा है , जिससे आप अपने हेल्थ को भी ट्रैक कर सकते हैं।
Maxima Max Pro Nitro के कलर और कीमत
इस स्मार्टफोन में यूजर्स को स्पेस ब्लैक, सिल्वर ग्रे और रोज गोल्ड कलर ऑप्शन्स दिए जा रहे हैं। जिसके साथ यूजर्स को सिलिकॉन स्ट्रैप भी मिल रहा है। वहीं इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने 1,499 रुपये रखी है।


Click it and Unblock the Notifications








