Home
Gadgets

शाओमी कंपनी ने लॉन्च किया एक इलेक्ट्रोनिक टूथ ब्रश, जानिए इसकी कीमत और फायदे

Mi Electric Toothbrush T100 को भारत में लॉन्च किया गया है। आपको बता दें कि यह एक इलेक्ट्रोनिक टूथब्रस है। यह शाओमी का दूसरा इलेक्ट्रोनिक टूथ ब्रस है। इस ब्रश से पहले कंपनी ने Mi Electric Toothbrush T300 को लॉन्च किया था। Mi Electric Toothbrush T100 एक सस्ता या यूं कहें कि लाइट वर्जन है।

शाओमी कंपनी ने लॉन्च किया एक इलेक्ट्रोनिक टूथ ब्रश, जानिए इसकी कीमत और फायदे

Mi Electric Toothbrush T100 पॉकेट फ्रेंडली है और इसको कंपनी ने कम कीमत में लॉन्च किया है। इसको कंपनी ने सिर्फ एक ही रंग में पेश किया है। इसमें अल्ट्रा सॉफ्ट ब्रिसल्स भी दिए गए हैं। इस ब्रश की बिक्री 15 जुलाई से शुरू होगी और इसे शाओमी की वेबसाइट mi.com पर बेचा जाएगा।

शाओमी का नया इलेक्ट्रोनिक ब्रश

Mi Electric Toothbrush T100 के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस ब्रश को इक्विक्लीन ऑटो टाइमर के साथ लॉन्च किया है। ये यूज़र्स के दातों को आसानी से साफ करने में मदद करता है। इस ब्रश से ब्रश करने के बाद यूज़र्स को हर 30 सेकेंड में पॉज होता है और आप अपने दांतों के किस तरफ में कितना समय बिता रहे हैं, इसकी याद भी दिलाते हैं।

इस ब्रश में दो मोड हैं। एक स्टैंडर्ड मोड और एक जेंटल मोड है। स्टैंडर्ड मोड उनके लिए है, जिनके दांत में ज्यादा दिक्कत नहीं है और जिनके दांतों में ज्यादा दिक्कत है यानि संवेदनशील दांतों के लिए जेंटल मोड का इस्तेमाल किया जाता है।

इस खास ब्रश की खास बात

Mi Electric Toothbrush T100 में कंपनी ने अल्ट्रा सॉफ्ट ब्रिसल डिज़ाइन है। आमतौर पर हम जिन नायलॉन के ब्रश से अपने दांतों को साफ करते हैं, उसकी तुलना में इस इलेक्ट्रिक ब्रश के ब्रिसल्स 93% ज्यादा पतले हैं।

शाओमी कंपनी ने दावा किया है कि Mi Electric Toothbrush T100 की बैटरी 30 दिन का बैकअप देगी। इसके साथ-साथ इसमें कंपनी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। इस Mi Electric Toothbrush T100 में एक एलईडी इंडिकेटर भी कंपनी ने दिया है, जिसके जरिए यूज़र्स को बैटरी की स्थिति और चार्जिंग स्थिति के बारे में पता चल पाएगा।

Mi Electric Toothbrush T100 60dB नॉइस पर काम करने वाला ब्रश है इसमें कंपनी ने एंटी-स्लिप बम्प स्ट्रैप दिया गया है। इसका वजन 46 ग्राम है। अब जेखनो होगा कि इस ब्रश को यूज़र्स शाओमी स्मार्टफोन जितना भरोसेमंद बनाते हैं या नहीं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Mi Electric Toothbrush T100 has been launched in India. Let me tell you that this is an electronic toothbrush. This is Xiaomi's second electronic tooth brush. Prior to this brush, the company launched the Mi Electric Toothbrush T300. The Mi Electric Toothbrush T100 is a cheaper or rather lite version.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X