Home
Gadgets

Mi ने लॉन्च किया अपने स्टाइलिस और स्मार्ट Mi Sports Bluetooth Earphones

शाओमी काफी सारे डिवाइस को बाजार में उतारता रहता है। आज ही कंपनी ने अपना Mi LED TV 4A Pro स्मार्ट टीवी और Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन पेश किया है। बता दें, कंपनी ने भारत में आयोजित इवेंट में इन डिवाइस के साथ अपने Mi Sports Bluetooth Earphones को भी लॉन्च किया है।

Mi ने लॉन्च किया अपने स्टाइलिस और स्मार्ट Mi Sports Bluetooth Earphones

इन नए ईयरफोन की कीमत 1,499 रुपये है, जिसे कंपनी ने ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। अगर आप इन ईयरफोन को खरीदना चाहते हैं तो इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर आज शाम 5 बजे से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Mi Sports Bluetooth Earphones स्पेसिफिकेशन

शाओमी के नए Mi Sports ब्लूटूथ ईयरफोन को बेसिक IPX4 स्वेट (पसीना) रजिसटेंट रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है। जो पूरी तरह से स्प्लैश प्रूफ है। इतना ही नहीं, ईयरफोन में डायनामिक Bass (बेस), सिक्योर फिट बड्स, ब्लूटूथ 4.1 जैसे फीचर्स को पेश किया गया है। स्मार्टफोन 9 घंटों तक के बैटरी बैकअप प्रदान करता है। इसे 58 डिग्री माइक्रो-टिल्टेड (मुडे) स्पोर्ट्स डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है। जो अडजेस्टेबल ईयर-हुक के साथ आता है। ईयरफोन का वजन 13.6 ग्राम है। इसका हल्का वजन इसे लंबे समय तक इस्तेमाल में आसान बनाता है।

दोनों ईयरबड्स को एक पतली तार जोड़े रखती है, जिसमें वॉल्यूम रॉकर मॉड्यूल भी दिया गया है। साथ ही ईयरफोन को CVC डिजिटल नॉइस रिडक्शन, फोन से ऑटो कनेक्शन फीचर, 10 मीटर रेंज, लो-रेडिएशन कॉल, लो-पावर वेस्टेज और स्मार्ट 2-इन-1 कनेक्शन जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। ईयरफोन 120mAh Lithium-ion पॉलिमर बैटरी के साथ आते हैं, जिसका स्टैंडबाय समय 260 घंटे है। कंपनी के मुताबिक ईयरफोन को केवल 2 घंटें में फुल चार्ज किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Launched its Mi Sports Bluetooth Earphones with these devices in the event organized in India. The price of these new earphones is Rs 1,499, which the company has launched in the black and white color option. It has made available to the company's official website for pre-booking from 5 pm yesterday. You can pre-book these earphones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X