जेब में रख सकते है इस प्रिंटर को कहीं भी कभी प्रिंट कर सकते है फोटो
Portable Printer : अगर आपको अपने काम के सिलसिले में लगातार कागजों के प्रिंट निकालने की जरूरत है, तो आपको इसमें काफी दिक्कत होगी. दरअसल, अगर अचानक आपको कहीं प्रिंट की जरूरत पड़ जाए तो जरूरी नहीं कि आपको पास में ही प्रिंटिंग की दुकान मिल जाए. ऐसे में आपको समस्या हो सकती है. इस बात को ध्यान में रखते हुए कि आपके साथ ऐसा न हो, हम आज आपके लिए एक ऐसा उत्पाद लेकर आए हैं जो आपकी Printing की जरूरतों को पूरा करेगा. खास बात यह है कि चाहे आप घर पर हों या घर के बाहर, इस प्रोडक्ट की बदौलत आप हर जगह प्रिंट कर पाएंगे.

Inkless Pocket Printer, Mini Photo Printer
दरअसल हम जिस डिवाइस की बात कर रहे हैं वह एक प्रिंटर है. अगर आप जानना चाहते हैं कि यह प्रिंटर कौन सा है तो बता दें कि इसका नाम इंकलेस पॉकेट प्रिंटर, मिनी फोटो प्रिंटर (Inkless Pocket Printer, Mini Photo Printer) है. यह आपकी जेब में आसानी से फिट हो जाता है. यह आकार में इतना छोटा है कि इसे देखकर कोई यह भी नहीं बता सकता कि यह प्रिंटर है या खिलौना. यह वजन में काफी हल्का होता है और आप इसे कहीं भी लेकर जा सकते हैं और यात्रा कर सकते हैं. अगर आप भी इसे खरीदना चाहते हैं तो यह Amazon पर उपलब्ध है और आप इसे बेहद किफायती दाम में खरीद सकते हैं.

स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो यह ब्लूटूथ के साथ आता है, ग्राहक इसे ऐप की मदद से सीधे अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं. इसके बाद आपको बस अपनी पसंदीदा फोटो या डॉक पर जाकर प्रिंटिंग कमांड देनी है. पूरी प्रक्रिया में एक मिनट से भी कम समय लगता है और आपको अपना प्रिंट मिल जाता है. इस प्रिंटर में आप प्रिंटिंग रोल अटैच कर सकते हैं, इसके लिए प्रिंटर में एक खास चैंबर बनाया गया है. अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आपको Amazon पर इसके लिए 3,299 रुपये चुकाने होंगे.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications