Home
Gadgets

Misterbreeze Sun Umbrella देगा भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से राहत, मिलेगी AC जैसी हवा

गर्मियां शुरू हो गई है और पारा दिनों-दिन अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। काम के सिलसिले में बाहर जाने वाले लोगों के लिए धूप और गर्मी किसी बड़ी आफत से कम नजर आ रही है। ऐसे में इस चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से लोगों को बचाने के लिए एक अलग प्रकार का छाता पेश किया गया है।

देश के अधिकतर हिस्सों में भयंकर गर्मी पड़ रही है और कुछ राज्यों में तो पारा 45 डिग्री पार कर गया है। ऐसे में यह छाता आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। यह छाता आपको सिर्फ धूप से ही नहीं बचाएगा, बल्कि AC जैसी ठंडी हवा भी देगा।

Misterbreeze Sun Umbrella देगा भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से राहत

यह छाता आपको कैसे देगा गर्मी से राहत

बता दें कि Misterbreeze Sun Umbrella एक स्मार्ट छाता है, जो कि मार्केट में मिलने वाले नॉर्मल छाते से काफी महंगा है। इस छाते की कीमत 11,500 रुपये है। वहीं अगर आप इस छाते को बैंक ऑफर के साथ खरीदते हैं, तो इस पर आपको डिस्काउंट भी मिल सकता है। Citibank Credit Card Non-EMI से खरीदने पर आपको इसके ऊपर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप इसे EMI पर खरीदते हैं, तो इस पर आपको 6 महीने तक 1,930 रुपये देने होंगे।

इस छाता में पॉवरफुल फैन भी उपलब्ध

यह स्मार्ट छाता आपको पॉवरफुल फैन के साथ मिलेगा। इस फैन को आप एक बटन की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं। इस स्मार्ट छाते में आपको चार्जिंग की भी सुविधा दी गई है। इस स्मार्ट छाते में एक पानी की बोतल भी लगाई गई है, जो ऑन करने पर पानी की बोछार करती है। इस पानी की बोतल की वजह से यह छाता ठंडी हवा देता है।

कंपनी ने इस छाते को कई कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है और प्रत्येक कलर का प्राइस अलग-अलग है। Misterbreeze Sun Umbrella आपको UVA & UVB Rays से बचाता है और इसमें 3.25 इंच का फैन और एक पावरफुल बैटरी भी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Misterbreeze Sun Umbrella will provide relief from the scorching heat and scorching sun, you will get air like AC
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X