Mivi K5, Mivi A650 ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत

अगर आप भी तगड़े साउंड और दमदार फीचर वाला Earbuds लेने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार आप Mivi के लेटेस्ट Mivi K5 और Mivi 650 को देख सकते हैं। जो आपको स्टाइलिश लुक के साथ 50 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ मिल सकता है। दरअसल इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Mivi ने अपने दो नए ईयरबड्स Mivi K5 और Mivi 650 को भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें, Mivi K5 और Mivi 650 दोनों ईयरबड्स मेड-इन इंडिया हैं। इतना सबकुछ जानने के बाद अगर आप भी इस ईयरबड्स को लेने का सोच रहे हैं तो आईए आपको इसके फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Mivi K5 और Mivi A650 के फीचर
Mivi K5 और Mivi A650 दोनों ईयरबड्स को कंपनी ने काफी स्टाइलिश लुक के साथ उतारा है। जिसमें 13mm ड्राइवर्स मिल रहा है। इस बड्स के TWS में ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट दिया गया है जो 10 मीटर तक की रेंज को सपोर्ट करने में सक्षम हैं। इस ईयरबड्स में AI-इनेबल्ड नॉइज कैंसिलेशन सपोर्ट शामिल किया गया है। इसके अलावा Mivi K5 में यूजर्स को 50 घंटे का प्लेबैक मिलने का दावा किया जा रहा है।
वहीं Mivi A650 के फीचर की बात करें तो इसमें यूजर्स को 55 घंटे का प्लेबैक मिलेगा। Mivi A650 में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है। जो कवर के साथ 500mAh की बैटरी क्षमता के साथ आ रहा है। इसमें कंपनी 13mm के ड्राइवर्स दे रही है। ब्लूटूथ 5.1 टेक्नोलॉजी के साथ ये बड्स 10 मीटर तक की रेंज को सपोर्ट करते हैं। इसी के साथ इसमें AAC और SBC ऑडियो codecs सपोर्ट और ENC नॉइज कैंसिलेशन को भी जोड़ा गया है। ये पॉड्स TWS क्वाड माइक्रोफोन के साथ आ रहे हैं जिसकी मदद से इसमें शानदार साउंड क्वालिटी मिलने का दावा किया जा रहा है।

आपको बता दें, इन ईयरबड्स के बॉक्स के साथ एक माइक्रो यूएसबी चार्जिंग भी आपको मिल रहा है। वहीं कंपनी के अनुसार मात्र एक घंटे में ये TWS फुल चार्ज हो जाएंगे। इसी के साथ कंपनी ने दावा किया है कि, ये ईयरबड्स वॉटर, स्वेट और डस्ट प्रूफ है। यानि कि अब आप वर्कआउट या फिर आउटडोर एक्टिविटी के दौरान भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
Mivi K5 और Mivi A650 बड्स की कीमत और उपलब्धता
Mivi K5 को कंपनी ने 1,399 रुपये और Mivi A650 को 1,599 रुपये की कीमत के साथ पेश किया है। इन दोनों लेटेस्ट डिवाइसेस को यूजर्स ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, अमेजन और Mivi की आधिकारिक वेबसाइट से इजली ऑर्डर कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








