Most Popular Smartphone Under 10K: 10,000 से कम में आते हैं कमाल के 5G स्मार्टफोन्स; जानें कौन-सा है बेस्ट
Smartphone Under 10K: आज के समय में स्मार्टफोन मार्केट में बहुत से डिवाइस हैं, जो अलग-अलग प्राइस रेंज के साथ-साथ अलग-अलग खूबियों में आते हैं। ऐसे में अगर आप एक बेहतरीन फोन खरीदना चाहते हैं और आपका बजट 10,000 रुपये से कम है, तो हम आपके लिए 5 ऐसे फोन का ऑप्शन लेकर आए हैं, जो कम कीमत के साथ-साथ बेहतरीन फीचर्स देते हैं।
सबसे खास बात ये है कि ये सभी फोन 5G स्मार्टफोन हैं। अब 10,000 रुपये के आसपास के बजट में भी कई शानदार ऑप्शन उपलब्ध हैं। इस आर्टिकल में हम 6 ऐसे 5G स्मार्टफोन्स के बारे में बताएंगे, जो कम कीमत में बढ़िया स्पेसिफिकेशन्स और बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हैं। इस लिस्ट में Moto, Redmi A4, POCO C75, Tecno Spark 30C 5G और POCO M6 5G जैसे फोन शामिल हैं।

Moto G35 5G
Moto G35 5G को कुछ दिनों पहले ही भारत में लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस में कई खास फीचर्स दिए गए हैं, जिसकी कीमत 10,000 रुपये से कम है।
- डिस्प्ले: इस फोन में 6.7-इंच FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।
- प्रोसेसर: Moto के इस फोन में 6nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी वाला UniSOC T760 प्रोसेसर है।
- कैमरा: इस डिवाइस में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है।
- ओएस: ये डिवाइस Android 14 पर काम करता है, हालांकि इसमें केवल एक एंड्रॉइड अपडेट मिलेगा।
- स्टोरेज: इसमें 4GB RAM की सुविधा मिलती है।
Redmi A4
अगर आपको बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहिए, तो यह फोन एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
- डिस्प्ले: इस डिवाइस में 6.88-इंच HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
- प्रोसेसर: इस डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर भी दिया गया है।
- बैटरी: कंपनी ने इस फोन में 5,160mAh की बैटरी दी है।
- कैमरा: Redmi में 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। हालांकि ये डिवाइस Airtel की NSA 5G नेटवर्क को सपोर्ट नहीं करता, जिससे Airtel यूजर्स के लिए यह किसी काम का नहीं होगा।
POCO C75
अगर आप कम बजट में बढ़िया 5G फोन खरीदना चाहते हैं, तो ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
- डिस्प्ले: इस डिवाइस में 6.88-इंच HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
- प्रोसेसर: इस फोन में कस्टमर्स को Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर मिलता है।
- RAM & स्टोरेज: स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है।
- हालांकि ये डिवाइस Airtel 5G नेटवर्क को सपोर्ट नहीं करता है।
Tecno Spark 30C 5G
Tecno Spark 30C 5G उन लोगों के लिए बढ़िया है जो स्लीक डिजाइन और अच्छे स्पेसिफिकेशन्स वाले फोन चाहते हैं।
- डिस्प्ले: इस फोन में 6.67-इंच HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
- प्रोसेसर: इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है।
- IR ब्लास्टर: इस फोन की खास बात ये है कि इससे आप TV, AC आदि कंट्रोल कर सकते हैं।
- इसके साथ ही इसमें बेहतर ऑडियो क्वालिटी के लिए Dolby Atmos की सुविधा मिलती है।
POCO M6 5G
POCO M6 5G इस लिस्ट का सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन है, जो Airtel 5G नेटवर्क को भी सपोर्ट करता है।
- डिस्प्ले: इस फोन में 6.74-इंच HD+ डिस्प्ले मिलता है।
- प्रोसेसर: इस फोन में MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर दिया गया है।
- बैटरी: इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है।
- RAM & स्टोरेज: इस फोन में 4GB/6GB/8GB RAM और 64GB/128GB/256GB स्टोरेज मिलता है।
- कैमरा: कैमरा सेक्शन की बात करें तो इसमें सिर्फ 50MP + डेप्थ सेंसर मिलता है।
Infinix Hot 50 5G
- Infinix Hot 50 5G 10000 रुपये से कम कीमत में आने वाला फोन है।
- इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है।
- कंपनी ने इस इसके डिवाइस में 4GB और 8GB RAM विकल्प दिया है।
- Infinix Hot 50 5G में 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले है, जो इस प्राइस रेंज में हिसाब से सही है।
- कैमरा की बात करें तो इस डिवाइस में आपको डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 48MP प्राइमरी कैमरा और 2mp डेप्थ कैमरा के साथ आता है।
आप अपनी जरूरत के हिसाब से इस डिवाइस में से कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








