Home
Gadgets

Moto Tab G84 की फोटो लीक, पहले ही जान लें डिजाइन से लेकर क्या-कुछ होगा खास

Moto Tab G84 Design Revealed : स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला जल्द ही अपने नए टैब मोटो जी84 को मार्केट में लॉन्च कर सकता है। कंपनी इसकी तैयारियों में जुटी हुई है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इसकी फोटो लीक हो चुकी है। जिससे इसके डिजाइन का खुलासा हो चुका है। हालांकि कंपनी ने इससे पहले Moto Tab G62 LTE टैबलेट को लॉन्च किया था। तो चलिए आगे इस अपकमिंग टैब के डिटेल्स जानते हैं।

Moto Tab G84 की लीक इमेज के अनुसार इसमें बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। इसके साथ ही सेल्फी कैमरा लैंडस्केप ओरिएंटेशन में दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही आपको इस टैबलेट में एक पेन भी मिल सकता है। वहीं टैबलेट के बैक पैनल पर आप मोटोरोला का लोगो देख सकते हैं। टैबलेट में डॉल्बी एटमस के लिए JBL के स्पीटैबलेट में निचले किनारे पर तीन कॉन्टैक्ट पॉइन्ट के साथ Pogo PIN कनेक्शन को शामिल किया गया है। वहीं टैबलेट के दांयी तरफ दो स्पीकर्स और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट देखा जा सकता है।

इस अपकमिंग टैबलेट को लेकर An Appauls की रिपोर्ट्स की मानें तो मोटोरोला भारत में जल्द ही एपने नए टैबलेट मोटो टैब जी84 को लॉन्च कर सकती है। जो टैबलेट मोटोरोला टैब जी70 का अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है। वहीं Tab G84 की रेंडर्स से के अनुसार Motorola टैबलेट में मोटे बेजल को शामिल किया जा सकता है। जिसमें 8 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट में इस बात का भी दावा किया गया है कि, इस टैबलेट मेटैलिक बॉडी के साथ लाया जा सकता है।

Moto Tab G84 की फोटो लीक, पहले ही जान लें क्या-कुछ होगा खास

फिलहाल इस अपकमिंग टैबलेट के स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

Moto Tab G62 LTE स्पेसिफिकेशंस

मोटो टैब जी62 एलटीई में 10.61-इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ दिया गया है। जो 2K रिज़ॉल्यूशन ऑफर करता है। जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कंपनी ने टैबलेट को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस किया है। जिसमें 4GB रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया गया है। इसके स्टोरेज को माइक्रो-एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसे पावर देने के लिए इस टैबलेट में 7700mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिंगल 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का शूटर दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola may soon launch its new tab Moto G84 in the market. The company is busy in its preparations. However, its photo has been leaked even before the launch. Due to which its design has been revealed.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X