Motorola ने 55, 65 इंच QLED डिस्प्ले वाली Smart TV किया पेश, यहां जानें कीमत से लेकर खासियत

Motorola Smart TV: मोटोरोला ने Motorola Envision X स्मार्ट टीवी को देश में पेश करते हुए, अपनी टीवी लाइनअप को बढ़ाया है। Motorola Envision X स्मार्ट टीवी को कंपनी 55 और 65 इंच की QLED डिस्प्ले के साथ ला रही है। कुछ हफ्तों पहले ही Motorola ने Envision सीरीज टीवी को लॉन्च किया था, जिसके बाद Flipkart पर तैयार की गई माइक्रोसाइट पर नए टीवी के फीचर्स का खुलासा किया गया है। तो आईए आपको Motorola Envision X स्मार्ट टीवी के कीमत से लेकर खासियत तक की जानकारी आगे विस्तार में बताते हैं।
Motorola Envision X स्मार्ट टीवी की खूबियां
Motorola Envision X को क्वांटम-ग्लो टेक्नोलॉजी के साथ लाया जा रहा है। जो डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ बेहतर क्वालिटी देने में सक्षम हैं। यह नई टीवी 1.07 बिलियन कलर ऑफर करेंगी। यूजर्स को इस टीवी में 6 पिक्चर मोड का सपोर्ट दिया गया है, जिससे अपनी सुविधानुसार डिस्प्ले सेटिंग्स को कस्टमाइज कर सकेंगे। ऑडियो के लिए इसमें एनविजन एक्स, डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी के जरिए 3D सराउंड साउंड का सपोर्ट मिल रहा है, जो एक इमर्सिव और सिनेमैटिक ऑडियो एक्सपीरियंस ऑफर करेगा। इसके साथ ही इसमें कस्टमाइज ऑडियो सेटिंग्स के लिए 4 साउंड मोड ऑप्शन दिए गए हैं।

आपको बता दें, ये लेटेस्ट स्मार्ट टीवी एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड Google टीवी पर संचालित होगा। एआई-बेस्ड पर्सनलाइज्ड कंटेंट रिकमडेशन के जरिये ग्राहकों को अपनी पसंद के हिसाब से एंटरटेनमेंट के नए ऑप्शन ढूंढने के विकल्प मिलेंगे। इतना ही नहीं इसमें Google का वॉयस असिस्टेंट फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से टीवी को हैंड्स-फ्री भी चलाया जा सकता है।
Envision X टीवी में MediaTek क्वाड कोर प्रोसेसर को शामिल किया गया है। इन टीवी में इनबिल्ट जीपीयू और 2GB रैम दिया गया है। जो इसे गेमिंग लवर्स के लिए भी शानदार अनुभव देने में मदद करता है। सबसे खास बात यह है कि, आप इसे अपने स्मार्टफोन की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा यूनिफाइड सर्च फीचर कई स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर कंटेंट सर्च को आसान बनाता है।
Motorola Envision X की कीमत और उपलब्धता
अभी तक कंपनी ने भारत में इन लेटेस्ट टीवी के लॉन्च की डेट का खुलासा नहीं किया है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इसे 7 जून से फ्लिपकार्ट पर फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। कंपनी अपने Envision X स्मार्ट टीवी के 55 इंच वेरिएंट की कीमत 59,990 रुपये तक तय कर सकती है। हालांकि अभी तक इस टीवी को लेकर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications








