स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग के साथ Motorola कर रहा है दूसरी प्लानिंग, जल्द पेश कर सकता है एक ट्रैकिंग डिवाइस
Motorola अच्छे फीचर्स को अफॉर्डेबल प्राइस देने के लिए जाना जाता है। कंपनी भारत समेत दुनियाभर के मार्केट में नए मोटोरोला फोन्स की भी पेशकश कर रही है। वहीं इस साल कंपनी कई और फोन्स लॉन्च करेगी। इसी के साथ कंपनी आज अपना एक नया फोन भी लॉन्च करने जा रही है।
बता दें कि कंपनी आज यानी 25 जून 2024 को Motorola Razr 50 सीरीज पेश करने जा रही है, जो कि एक फोल्डेबल स्मार्टफोन है। ऐसे में कंपनी एक नए प्रोडक्ट पर काम कर रही है। फेडलर कम्युनिकेशंस कमीशंस (FCC) सर्टिफिकेशन पर Moto Tag के बारे में जानकारी सामने आई है। यह एक ट्रैकिंग डिवाइस होगी, जो कि Apple Air Tag की तरह काम कर सकती है।

Moto Tag से क्या होंगे लाभ
FCC लिस्टिंग में Moto Tag की टेक्निकल डिटेल्स का भी खुलासा हुआ है। FCC लिस्टिंग के मुताबिक Moto Tag में Bluetooth LE कनेक्टिविटी का सपोर्ट होगा। इसकी बैटरी की बात करें तो इसमें 210mAh की क्षमता वाली 3V बैटरी (CR2032) दी जाएगी। Moto Tag की खास बात यह है कि इसकी बैटरी क्वालिटी Apple Air Tag की तरह ही है, जो कि 12 से 18 महीने बताई जाती है।
Moto की इस ट्रैकिंग डिवाइस का मॉडल नंबर XT2445-1 है। लिस्टिंग में बस इससे जुड़ी इतनी ही डिटेल्स सामने आई है। वहीं कंपनी इसे कभी भी मार्केट में पेश कर सकती है। बता दें कि Moto Tag को UAE के TDRA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है।
कुल मिलाकर कंपनी अपने इस प्रोडक्ट को फिलहाल UAE में लॉन्च करेगी। मोटोरोला ने इस मार्केट में साल 2017 में भी कदम रखा था और अपना पहला ट्रैकिंग डिवाइस लॉन्च किया था। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए कंपनी अब एक और ट्रैकिंग डिवाइस लॉन्च करने वाली है। दूसरी तरफ ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह डिवाइस जब भी लॉन्च होगा तब इसकी कीमत Apple Air Tag के समान होने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications








