Home
Gadgets

Motorola ने लॉन्च किए नए Smart TV मॉडल्स, मिल रहे ये दमदार फीचर्स, कीमत जान रह जाएंगे दंग

Motorola ने लॉन्च किए नए Smart TV मॉडल्स, कीमत जान रह जाएंगे दंग

Motorola ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपने नए Smart TV को देश में लॉन्च किया है। जिन्हें कई तगड़े फीचर्स और कई खास खूबियों के साथ मार्केट में उतारा गया है। Motorola ने Envision Series के तहत 32 इंच, 43 इंच और 55 इंच वाले मॉडल को पेश किया है। कंपनी ने अपने इन मॉडल्स को बैजल लेस डिस्प्ले डिजाइन, डुअल बैंड वाई फाई और मीडियाटेक क्वाड कोर प्रोसेसर से लैस किया है। आइए आपको इन लेटेस्ट स्मार्ट टीवी मॉडल की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Motorola नए स्मार्ट टीवी के स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला के 32 इंच वाले मॉडल में आपको एचडी रेडी मिल रहा है, जो यूजर्स को 1366 x 768 पिक्सल रिजॉल्यूशन देगा। इस स्मार्टटीवी में यूजर्स को 270 निट्स की ब्राइटनेस और 178 डिग्री के व्यूइंग एंगल के साथ मिल रहा है।

वहीं मोटोरोला के 43 इंच वाले मॉडल में यूजर्स को फुल एचडी डिस्प्ले मिल रहा है। जो 270 निट्स ब्राइटनेस और 1920 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आ रहा है। इसके अलावा कंपनी के 55 इंच वाले मॉडल में भी फुल एचडी डिस्प्ले मिल रहा है। यह स्मार्ट टीवी 4K डिस्प्ले, 330 निट्स ब्राइटनेस, 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 3840 × 2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आएगा।

Motorola ने लॉन्च किए नए Smart TV मॉडल्स, कीमत जान रह जाएंगे दंग

मोटोरोला ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्ट टीवी को क्वाड कोर मीडियाटेक प्रोसेसर, 8 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ बाजार में उतारा है। इस टीवी के एचडी और फुल एचडी वेरिएंट्स में 1 GB रैम और 4K मॉडल में 2 GB रैम दी गई है। तीनों स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड टीवी 11 पर काम करते हैं। दमदार साउंड के लिए इनमें 20 वॉट के स्पीकर्स भी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इस सीरीज में यूजर्स को 2 यूएसबी 2.0 पोर्ट और एथरनेट समेत कई फीचर्स दिए गए हैं।

Motorola नए स्मार्ट टीवी की कीमत

Motorola के इन मॉडल्स की कीमत की बात करें तो आपको 32 इंच वाले टीवी मॉडल को खरीदने के लिए 9, 999 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं 43 इंच वाले फुल एचडी मॉडल को आप मात्र 19,999 रुपये में ले सकते हैं। 43 इंच वाले 4K टीवी मॉडल की कीमत 21,999 रुपये कंपनी ने तय किया है। अब बात करते हैं 55 इंच वाले 4K मॉडल की जिसे आप 31,999 रुपये खरीद सकते हैं। इन सभी स्मार्ट टीवी को आप Flipkart से ऑर्डर कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola has launched its new Smart TV in India. Which have been introduced in the market with many strong features and many special features. Motorola has launched 32 inch, 43 inch and 55 inch models under the Envision Series. The company has equipped these models with bezel-less display design, dual band Wi-Fi and MediaTek quad core processor.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X