Motorola ने AMOLED डिस्प्ले, मेटल बॉडी और कई हेल्थ-ट्रैकिंग फीचर्स से लैस पॉकेट-फ्रेंडली स्मार्टवॉच की लॉन्च
Moto watch 120 Price: मोटोरोला ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई पॉकेट-फ्रेंडली स्मार्टवॉच लॉन्च की है। जिसे Moto Watch 120 नाम दिया गया है। यह कंपनी की लेटेस्ट स्मार्टवॉच AMOLED डिस्प्ले, मेटल बॉडी और कई हेल्थ-ट्रैकिंग फीचर्स से लैस है।
इससे पहले कंपनी ने Moto watch 40 लॉन्च किया था। तो आएइ आपको आगे इसकी कीमत, उपलब्धता और फीचर्स बताते हैं। मोटो के इस नए वॉच में एडवांस्ड स्लीप ट्रैकिंग, हैंड्स-फ्री कॉलिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग, स्मार्ट नोटिफिकेशन, 100+ स्पोर्ट्स मोड, 80+ कस्टम वॉच फेस और 10 दिनों की बैटरी लाइफ शामिल हैं।

हेल्थ ट्रैकिंग के लिए इसमें आपको SpO2 सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और HRM मिल रहे हैं। कंपनी की मानें तो यह वर्कआउट को ऑप्टिमाइज भी कर सकता है और रियल-टाइम में हार्ट रेट और ट्रेनिंग जोन की निगरानी करके अधिकतम परिणाम प्राप्त कर सकता है।
Moto watch 120 स्पेसिफिकेशन- मोटो वॉच 120 में यूजर को 1.43 इंच का सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह मोटो वॉच OS चलाता है। इसे ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट के साथ लाया गया है।

बैटरी लाइफ की बात करें तो इसमें 300mAh की बैटरी है, जो क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह वॉच तीन कलर ऑप्शन फैंटम ब्लैक, रोज़ गोल्ड और ग्लेशियर सिल्वर में आया है।
इसे IP68 रेटिंग प्राप्त हैं। अन्य खासियतों में वॉच यूजर को अपनी कलाई से ही संगीत प्लेबैक को नियंत्रित करने, ट्रैक छोड़ने और वॉल्यूम समायोजित करने की सुविधा देती है। फोन खो जाने के बाद यूजर अपनी घड़ी से रिंग करके भी पता लगा सकता है। यह सुविधा तब भी काम करेगी, जब फोन साइलेंट मोड में हो।
कीमत और उपलब्धता- इस वॉच को कंपनी की वेबसाइट पर $129.99 यानी लगभग (10,912 रुपये) की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है, और एक लिंक है, जो यूजर को Amazon पर रीडायरेक्ट करता है, जहां यह उसी कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Moto Watch 40 के फीचर्स- मोटो वॉच 40 में कर्व्ड 1.57-इंच एलसीडी स्क्रीन मिलती है। यह वॉच यूजर को कस्टमाइजेशन के लिए 85 से ज्दाया वॉच फेस ऑप्शन देता है।
हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स के तौर पर मोटो वॉच 40 में कई हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें हार्ट रेट और SpO2 मॉनिटरिंग के साथ-साथ नींद और तनाव ट्रैकिंग शामिल है।
यह वॉच IP67 रेटिंग के साथ आता है। जो इसे रोजाना पहनने के लिए उपयुक्त बनाता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो मोटो वॉच 40 वॉच OS पर चलती है। जिसमें 240mAh की बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर 10 दिनों तक चलने का वादा करती है। यह वॉच स्मार्टफ़ोन नोटिफिकेशन को सपोर्ट करती है, लेकिन इसमें मैसेज का जवाब देने या सीधे कॉल करने की क्षमता नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications








