Home
Gadgets

Mud Clay Fridge: मिट्टी से बना खास फ्रिज; न होगी बिजली की जरूरत, न पर्यावरण को नुकसान

Mud Clay Refrigerator: पुराने समय में जब फ्रिज नहीं हुआ करते थे, तब लोग मिट्टी के बर्तनों में पानी भर के दूध , सब्जी और फल आदि को सुरक्षित रखते थे। ये तरीका इस सभी चीजों को लंबे समय ताजा रखता था और खराब होने से बचाता था। हालांकि समय के साथ टेक्नोलॉजी बेहतर हुए और फ्रिज मार्केट में आया। इसके चलते पुराने तरीकों का इस्तेमाल बंद हो गया और लोग नई टेक्नोलॉजी की तरफ बढ़ गए।

बीते समय के साथ ये टेक्नोलॉजी बेहतर होती गई, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है। कि फ्रिज को बनाने में इस्तेमाल होने वाले कैमिकल कितने खतरनाक है। साथ ही इससे निकलने वाली गैसे पर्यावरण में जहर का काम करती है, जो हमारे पर्यावरण के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाती है।

ऐसे में अगर हम आपसे कहे कि हम आपके लिए एक ऐसा विकल्प लेकर आए है, जो आपके साथ-साथ पर्यावरण के लिए मददगार साबित होगा। साथ ही आपके पैसे भी बचाएगा। हम मिट्टीकूल के क्ले फ्रिज की बात कर रहे हैं, जो पूरी तरह से मिट्टी से बना है। इसे चलाने के लिए बिजली की जरूरत नहीं होती है और न तो इससे कोई जहरीली गैस निकलती है। यहां हम जानेंगे कि ये मिट्टी का फ्रिज, इलेक्ट्रिकल फ्रिज से कैसे बेहतर है।

Mud Clay Fridge: मिट्टी से बना हुआ कमाल का फ्रिज

क्यों खास है मिट्टी से बना ये फ्रीज?

यह पूरी तरह से नेचुरल मिट्टी से बना रेफ्रिजरेटर है, जिसे मिट्टीकूल ने बनाया है। मिट्टीकूल एक ऐसा बिजनेस है, जो स्वस्थ और मजबूत लाइफ स्टाइल के लिए पुरानी और प्राकृतिक तकनीकी का इस्तेमाल करते हैं।

इस फ्रिज को बनाने के लिए टेराकोटा मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है, जो एक लाल-भूरे रंग की पकी हुई मिट्टी है, जो मिट्टी को कम तापमान पर पकाकर बनाई जाती है।

ऐसा करने से एक मजबूत और टिकाऊ मेटेरियल बन जाता है, जिसको मूर्तियां, बर्तन, और सजावटी वस्तुओं को बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है। ये फ्रिज भी इसी मिट्टी से बना है, जो इसे काफी मजबूत और लंबे समय तक इस्तेमाल करने लायक बनाता है।

मिट्टीकूल रेफ्रिजरेटर की खासियत

मिट्टीकूल रेफ्रिजरेटर पानी, दूध, फल और सब्जियों को स्टोर करने के लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। इसके साथ ही इस प्रोडक्ट के इस्तेमाल से आप बिजली का बिल भी बचा सकते हैं और पर्यावरण की सुरक्षा में भी मदद कर सकते हैं।

इस प्रोडकेट को मॉडल डिजाइन के साथ पारंपरिक कलाकृतियों से तैयार किया गया है, जो आपकी सब्जियां, फल, दूध, पानी आदि को प्राकृतिक रूप से ठंडा करता है। इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है और मिट्टी के बर्तन के अपने ही कुछ फायदे होते हैं।

मिट्टी में कूलिंग प्रोपर्टी होती है, जो बिना ज्यादा कोशिश के चीजों के ठड़ा रखने में मदद करती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण मिट्टी का घड़ा है, जो पानी को बिना बिजली के भी काफी ठड़ा रखता है। ये प्रोडक्ट ईको फ्रेंडली है, क्योंकि इसको बनाने में ना किसी कैमिकल का इस्तेमाल होता है और नहीं इसमें से कोई जहरीली गैस निकलती है।

इसके साथ ही ये बिना बिजली के चलता है तो आपके बिजली की भी बचत होती है। जैसा कि हम जानते हैं कि फ्रिज कभी भी बंद नहीं किया जाता है, वरना इसमें रखा समान खराब हो सकता है। ऐसे में आप इलेक्ट्रॉनिक फ्रिज का इस्तेमाल न करके काफी पैसे बचा सकते हैं।

Mud Clay Fridge: मिट्टी से बना हुआ कमाल का फ्रिज

मिट्टीकूल रेफ्रिजरेटर के फीचर्स

  • मिट्टीकूल रेफ्रिजरेटर सिंगल डोर फ्रिज है, जिसकी चौड़ाई 11.2 इंच, लंबाई 14.8 इंच और ऊंचाई 27.4 इंच है।
  • ये केवल सफेद रंग में आता है और इसका कैपेसिटी 50 लीटर की है। इसका वजन 25.4 KG है।
  • इसपर आपको साधारण सी डिजाइन मिल जाती है, जो भारतीय कला को दर्शाती है।
  • इसकी कीमत की बात करे तो इसे आप वेबसाइट पर 8,000 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
  • वेबसाइट पर बताया गया है कि प्रोडक्ट को ऑर्डर करने के एक हफ्ते में ये आपके पास डिलीवर हो जाएगा।

कैसे करें इस्तेमाल?

-फ्रिज का उपयोग शुरू करने से पहले ऊपर के पानी के टैंक को पानी से भरें और 12 घंटे बाद इसे खाली कर दें ताकि मिट्टी को पानी की आदत हो जाए। उपयोग के पहले 3 महीनों तक टैंक में केवल 1 लीटर पानी भरें ताकि नीचे के कंडेनर में लीक न हो।

-3 महीने के बाद, आप धीरे-धीरे टैंक में पानी की मात्रा 10 लीटर तक बढ़ा सकते हैं। फ्रिज के नीचे एक ट्रे रखने का सुझाव दिया जाता है ताकि छेद के कारण लीक होने वाला पानी आपके फर्श को गंदा न करे।

-फ्रिज के मेन हिस्से में आप 5 किलोग्राम तक फल और सब्जियां रख सकते हैं, जो 5-7 दिनों तक ताजा रहेंगी।
आप रेफ्रिजरेटर को साफ करने के लिए सॉफ्ट स्पंज या इसी तरह के कपड़े का उपयोग कर सकते हैं।

-बेहतर परिणामों के लिए साफ पानी स्टोर करना उचित है। बता दें कि इस पानी को पीने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

इलेक्ट्रॉनिक फ्रिज से क्यों बेहतर?

बिजली और पैसे की बचत

मिट्टीकूल फ्रिज कई तरह से इलेक्ट्रिकल फ्रिज से बेहतर हैं। इसकी सबसे पहली खासियत ये हैं कि ये बिजली की खपत को कम करेगा, क्योंकि इसके लिए आपको बिजली की जरूरत नहीं है। ये मिट्टी की कूलिंग प्रोपर्टी की मदद से नेचुरली आपकी सब्जी और फलों को ताजा रखता है।

पर्यावरण के लिए सही

जैसा कि हम जानते हैं कि फ्रिज से जहरीली गैसे निकलती हैं, जो पर्यावरण के लिए फायदेमंद नहीं होता है। नेटवर्क 18 की एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई ये गैसे वायुमंडल में लगभग 50,000 साल तक बनी रह सकती हैं। फ्रिज में क्लोरो-फ्लोरो कार्बन या CFC का इस्‍तेमाल किया जाता है। ये गैस ओजोन को लेयर को नुकसान पहुंचाती है।

CFC से निकलने वाली क्लोरीन गैस ओजोन को भेद सकती है, जिससे सूरज की पराबैंगनी किरणें सीधे धरती के संपर्क में आती है। इससे स्किन केंसर और दूसरी बिमारी हो सकती है।

Best Mobiles in India

English summary
Mud clay Fridge ecofriendly no electricity needed value for money how to use
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X