Home
Gadgets

चार्जिंग का नया युग : Intel ने 120 Gbps बैंडविड्थ के साथ थंडरबोल्ट 5 किया लॉन्च

Intel : ऐसी दुनिया में जहां डेटा ट्रांसफर स्पीड और इलेक्ट्रिसिटी हमारे जीवन में जरूरी हो गया हैं, थंडरबोल्ट 5 एक बेमिसाल प्रोगरेश के रूप में उभरा है। यह बैंडविड्थ को 40Gbps से प्रभावशाली 120Gbps तक बढ़ा देता है, PCIe लेन की संख्या को दोगुना कर देता है, एकल USB-C केबल के जरिए से उल्लेखनीय 240W बिजली प्रोवाइट कर सकता है।

 Intel ने 120 Gbps बैंडविड्थ के साथ थंडरबोल्ट 5 किया लॉन्च

पिछले वर्जन की तुलना में, थंडरबोल्ट 5 में कुल बैंडविड्थ दोगुना है, जिसका अर्थ है कि यह दोनों दिशाओं में ज्यादा डेटा को संभाल सकता है, और यह एक बैंडविड्थ बूस्ट सुविधा प्रदान करता है जो वीडियो को तीन गुना तेज कर सकता है। यह स्पीड को 120 जीबीपीएस तक पहुंच सकता है ।

पीसीआई एक्सप्रेस डेटा थ्रूपुट दोगुना हो गया है, जिससे स्टोरेज और बाहरी ग्राफिक्स संचालन तेज हो गया है। थंडरबोल्ट 5 को USB4 V2, डिस्प्लेपोर्ट 2.1 और PCI एक्सप्रेस जेन 4 जैसे उद्योग मानकों पर बनाया गया है। यह पिछले थंडरबोल्ट वर्जनो के साथ पूरी तरह से सपोर्ट करता है।

थंडरबोल्ट नेटवर्किंग बैंडविड्थ भी दोगुना हो गया है, जिससे पीसी के बीच हाई स्पीड कनेक्शन सपोर्ट हो गया है। इन प्रदर्शन सुधारों को प्राप्त करने के लिए यह PAM-3 नामक एक नई सिग्नलिंग तकनीक का उपयोग करता है, और यह मौजूदा समय में मुद्रित सर्किट बोर्ड, कनेक्टर और 1 मीटर लंबाई तक निष्क्रिय केबल के साथ अच्छी तरह से काम करता है। नई तकनीक डिस्प्लेपोर्ट 2.1, USB4 v2.0 (80Gbps), और PCIe 4.0 के साथ भी सपोर्ट करता है।

चार्जिंग का नया युग

थंडरबोल्ट 5 में कंप्यूटर को ज्यादातर 240W पर चार्ज करने की क्षमता है, जो बिजली की खपत करने वाले लैपटॉप, विशेष रूप से क्रिएटर्स और गेमर्स द्वारा यूज किए जाने वाले लैपटॉप को पूरा करता है। 240W चार्जिंग सपोर्ट ऑप्शनल है, लैपटॉप के लिए न्यूनतम बिजली डिटेल 140W निर्धारित किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
PCI Express data throughput is doubled, making storage and external graphics operations faster. Thunderbolt 5 is built on industry standards such as USB4 V2, DisplayPort 2.1, and PCI Express Gen 4.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X