eSIM सपोर्ट, Snapdragon W5 चिपसेट के साथ नई OnePlus Watch 2 लॉन्च, जानें कीमत
OnePlus ने चीन में अपना एक नया OnePlus Watch 2 मॉडल लॉन्च किया है। इस वॉच को कंपनी ने साल की शुरुआत में ही भारत सहित ग्लोबल बाजारों में पेश किया था। हालांकि, ब्रांड ने Watch 2 के डिजाइन में कुछ बदलाव और eSIM कनेक्टिविटी के साथ इसे चीन में उपलब्ध कराया है।
OnePlus Watch 2 कीमत - वनप्लस वॉच 2 के कीमत की बात करें तो इसे कंपनी ने CNY 1,799 यानी (लगभग 20,650 रुपये) में पेश किया है। जिसे ग्राहक Nebula Green और Meteorite Black दो कलर ऑप्शन में ले सकते हैं। इस वॉच की चीन में कंपनी की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर शुरू कर दी गई गई हैं। 3 जुलाई से चीन में इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी।

आपको बता दें, भारत में इस स्मार्टवॉच की देश कीमत 24,999 रुपये है। जिसे कंपनी ने भारतीय बाजार में Radiant Steel और Black Steel कलर ऑप्शन में लॉन्च किया था।
OnePlus Watch 2 के स्पेसिफिकेशंस - चाइनीज वेरिएंट के वॉच में ग्राहकों को 1.43 इंच (466x466 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। जिसका पीक ब्राइटनेस लेवल 1,000 निट्स तक है। यह वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग से साथ ही eSIM का भी सपोर्ट मिलता है।

जिससे की यूजर्स अपने स्मार्टफोन के बिना ही इसकी मदद से फोन कॉल्स को रिसीव किया जा सकता है। यह वॉच ColorOS Watch 6.0 पर चलती है। साथ ही यह Android 8.0 या उसके बाद के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले डिवाइसेज के साथ कम्पैटिबल है।
यह वॉच वाटर रेसिस्टेंट 5ATM / 50 मीटर और IP68 रेटिंग के साथ आ रही है। इतना ही नहीं इस स्मार्टवॉच में 2GB तक RAM और 32GB तक की स्टोरेज मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth, Beidou, GPS, QZSS, Wi-Fi और NFC जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
यह स्मार्टवॉच SpO2 मॉनिटरिंग और हार्ट रेट ट्रैकिंग जैसे हेल्थ पर फोकस्ड फीचर्स के साथ आते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो OnePlus Watch 2 में 500 mAh की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 12 दिनों तक चल सकती है।
500mAh की बैटरी स्मार्ट मोड में इसे 4 दिनों तक और पावर सेवर मोड में 12 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। डाइमेशन की बात करें तो इसका वजन 37 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








