Home
Gadgets

Fire OS 7 के साथ नया Redmi Smart TV भारत में जल्द होगा लॉन्च, जाने कीमत

Fire OS 7 के साथ नया Redmi Smart TV भारत में जल्द होगा लॉन्च

Redmi भारत में एक नया स्मार्ट टीवी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। अपकमिंग रेडमी स्मार्ट टीवी को फायर टीवी इंटीग्रेशन के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसका मतलब है कि यह फायर ओएस 7 पर बूट होगा । रेडमी स्मार्ट टीवी बेजेल-लेस डिजाइन, एलेक्सा रिमोट और एयरप्ले,मिराकास्ट के लिए सपोर्ट जैसी कुछ विशेष फीचर के साथ आएगा।

Redmi Smart TV लॉन्च डेट

Amazon के जरिए से Redmi ने खुलासा किया है कि Redmi Smart TV Fire OS 7 के साथ 14 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। हमें उम्मीद है कि लॉन्च के तुरंत बाद इस डिवाइस को सेल पर रखा जाएगा। कुछ अन्य रेड्मी टीवी के विपरीत, रेड्मी स्मार्ट टीवी केवल अमेजन पर उपलब्ध होगा। टीवी की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन लॉन्च होने में अभी एक हफ्ता बाकी है, इसलिए हमें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Fire OS 7 के साथ नया Redmi Smart TV भारत में जल्द होगा लॉन्च

Redmi Smart TV के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Amazon के मुताबिक अपकमिंग Redmi स्मार्ट टीवी मेटैलिक बेजल-लेस डिजाइन के साथ आएगा और इसमें स्टीरियो स्पीकर सेटअप होगा। टीवी इको-फ्रेंडली पैकेजिंग में आएगा। स्मार्ट टीवी में ब्लूटूथ 5.0 और डुअल-बैंड वाई-फाई सपोर्ट होगा। इन कनेक्टिविटी ऑप्शनों के माध्यम से, एंड्रॉइड और आईओएस उपयोगकर्ता मिराकास्ट और एयरप्ले का उपयोग करके अपने फोन से कनेक्ट कर सकेंगे।

यह फायर ओएस टीवी पर बूट होगा, जिसका मतलब है कि यूआई अमेजन फायर टीवी स्टिक पर यूआई के समान होगा। यह स्मार्ट होम कंट्रोल हब, स्टैंडर्ड फायर टीवी होमपेज और गेम्स जैसी सुविधाओं के साथ आएगा।

टीवी के साथ यूजर्स को एलेक्सा रिमोट भी मिलेगा। रिमोट से यूजर्स वॉयस कमांड का इस्तेमाल कर टीवी को कंट्रोल कर सकेंगे। स्मार्ट टीवी के बारे में और कोई जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। टीवी का आकार अभी भी एक सवाल है और इंटर्नल का खुलासा होना अभी बाकी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
According to Amazon, the upcoming Redmi Smart TV will come with a metallic bezel-less design and will have a stereo speaker setup. The TV will come in eco-friendly packaging. Smart TV will have Bluetooth 5.0 and dual-band Wi-Fi support.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X