ASUS ROG Flow X13 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जाने कीमत
ASUS ने आज भारत में ASUS ROG Flow X13 लैपटॉप का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। नए लॉन्च किए गए ROG फ्लो X13 मॉडल को मौजूदा समय में खरीद के लिए ASUS इंडिया वेबसाइट पर लिस्टेड किया गया है। नए Asus ROG Flow X13 वेरिएंट AMD के Ryzen 9 7940HS मोबाइल प्रोसेसर के साथ आते हैं जिन्हें NVIDIA GeForce RTX 4050 और 4060 GPU के साथ जोड़ा जा सकता है। लैपटॉप में 13.4-इंच IPS डिस्प्ले है जिसमें QHD+ रिजॉल्यूशन, 165Hz रिफ्रेश रेट, 16GB तक रैम और 1TB PCIe 4.0 NVMe M.2 स्टोरेज है।

भारत में ASUS ROG फ्लो X13 की कीमत
मॉडल नंबर GV302XU-MU013WS के साथ ASUS ROG Flow X13 वेरिएंट की कीमत 1,74,990 रुपये है, जबकि दूसरा वेरिएंट (GV302XV-MU016WS) वेबसाइट पर 1,84,990 रुपये में लिस्टेड है। नए पेश किए गए ROG फ्लो X13 लैपटॉप को भारत में ASUS इंडिया वेबसाइट के जरिए से खरीदा जा सकता है।
ASUS ROG फ्लो X13 13.4-इंच IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है। लैपटॉप में 165Hz रिफ्रेश रेट , QHD+ रेजोल्यूशन, 3ms रिस्पॉन्स टाइम और 500 निट्स ब्राइटनेस है। लैपटॉप को पावर देने के लिए हुड के नीचे AMD Ryzen 9 7940HS मोबाइल प्रोसेसर है । लैपटॉप को GeForce RTX 4050 या GeForce RTX 4060 GPU के साथ कॉन्फिगर किया जा सकता है । इसमें 16GB तक रैम है और इसमें 1TB PCIe 4.0 NVMe M.2 SSD स्टोरेज है।
जहां तक बाकी स्पेसिफिकेशन की बात है, ROG फ्लो X13 में बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड, FHD कैमरा , वाई-फाई 6E सपोर्ट, ब्लूटूथ v5.3, 75Whr बैटरी और 3.5 मिमी ऑडियो जैक जैसे कई कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं। एक एचडीएमआई 2.1 पोर्ट, एक यूएसबी 3.2 जेन 2 टाइप-सी पोर्ट, एक यूएसबी 3.2 जेन 2 टाइप-ए पोर्ट, एक आरओजी एक्सजी मोबाइल इंटरफेस और यूएसबी टाइप-सी कॉम्बो पोर्ट, एक टाइप सी यूएसबी 4 पोर्ट और एक कार्ड रीडर भी मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications







