Nikon Z8 Mirrorless Camera भारत में लॉन्च, यहां देखें कीमत और फीचर
समय के साथ-साथ कैमरे भी पहले से काफी मॉडर्न होते जा रहे हैं। DSLR कैमरा बनाने वाली जानी मानी कंपनी Nikon ने भारत में अपना नया मिररलेस कैमरा NIKON Z8 को धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है। जिससे अब आप 8K वीडियो रिकॉर्डिंग कर पाएंगे। इलके अलावा NIKON Z8 में यूजर्स को 24 बिट प्रो ऑडियो क्वालिटी, प्री-कैप्चर रिलीज मोड भी मिल रहा है। जो आपके काम को और आसान बना देगा। आपको बता दें, इसी के साथ इस लेटेस्ट कैमरे में AI सपोर्ट वाला ऑटोफोकस भी शामिल किया गया है। आइए आपको इस नए कैमरे की कीमत और खासियत के बारे में आगे बताते हैं।
Nikon Z8 कैमरे की खूबियां

Nikon Z8 कैमरा हाई स्पीड फ्रेम रेट कैप्चर प्लस के साथ आ रहा है। इस कैमरे के साथ 3D सब्जेक्ट ट्रैकिंग भी यूजर्स को दिया जा रहा है। इसमें नए कैमरे में आपको 20 तरह के वाइड एरिया ऑटोफोकस मिल रहे हैं। यह शटर बटन को टैप करने से 1 सेकेंड पहले ही क्लिक करता है। NIKON Z8 में वायरलेस वीडियो ट्रांसमीटर की भी सुविधा दी गई है। इस लेटेस्ट कैमरे का वनज 910 ग्राम है।

Nikon Z8 के में आपको 10-bit Apple ProRes 422 HQ , 12-bit N-RAW, ProRes RAW और 8-bit H265 SDR फॉर्मेट का सपोर्ट मिल रहा है। इस लेटेस्ट कैमरे से यूजर्स 4K UHD/60p, 50p और 30p रिजॉल्यूशन पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। यह कैमरा 125 मिनट तक 4K UHD/60p में और 90 मिनट में 8K UHD/30p में रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। आपको बता दें NIKON Z8 कैमरा फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर्स को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने भारतीय बाजारों में पेश किया है।
Nikon Z8 की भारत में कीमत
Nikon Z8 की कीमत की बात करें तो इस नए कैमरे की भारत में 3,43,995 रुपये शुरूआती दाम तय किया गया है। जिसकी सेलिंग मई के आखिरी हफ्ते में शुरू की जाएगी। जिसके बाद आप इसे ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








