Nikon का Z8 मिररलेस कैमरा भारत में लॉन्च, 30fps पर रिकॉर्ड कर पाएंगे 8K वीडियो, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Nikon ने अपना नया मिररलेस कैमरा Nikon Z8 को भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसमें .यूजर्स को 45.7 मेगापिक्सल का फुल फ्रेम सेंसर मिल रहा है। निकॉन के इस लेटेस्ट कैमरे में यूजर्स को 120 फ्रेम प्रति सेकेंड से रिकॉर्ड करने की सुविधा दी जा रही है। साथ ही यूजर्स इस कैमरे से 8K वीडियो को 30fps पर भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसे AI इनेबल्ड एयरोप्लेन मोड के साथ पेश किया गया है। Nikon Z8 में कंपनी ने EXPEED 7 इमेज प्रोसेसर को शामिल किया है। तो आइए आपको इस कैमरे की कीमत से लेकर खूबियों के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Nikon Z8 कैमरे के साथ कस्टमर्स को 5.5 बॉडी इमेज स्टेबलाइजेशन मिल रहा है। इतना ही नहीं कंपनी अपने इस कैमरे के साथ 49 प्वाइंट ऑटोफोकस सिस्टम भी दे है, जो सब्जेक्ट को तेजी से ट्रैक करने में सक्षम है। Nikon Z8 के साथ आपको 3.69 मिलियन डॉट इलेक्ट्रॉनिक व्यूफाइंडर मिल रहा है।

Nikon Z8 को कंपनी ने प्रोफेशनल वीडियोग्राफर्स और फोटोग्राफर्स को ध्यान में रख कर डिजाइन किया है। इस कैमरे में स्पोर्ट्स, एक्शन और सब्जेक्ट ट्रैकिंग की सुविधा दी गई है। सब्जेक्ट ट्रैकिंग के लिए इस बार इसमें मुख्यरूप से एरोप्लेन को शामिल किया गया है। जिससे ये सब्जेक्ट को सही तरीके से ट्रैक कर सके। इस लेटेस्ट मिररलेस कैमरा Nikon Z8 में आपको 3.2 इंच की टच स्क्रीन LCD भी दी जा रही है।
इतना सबके बावजूद कस्टमर्स को फोटोग्राफी के लिए Nikon Z8 में HLG(HEIF) फॉर्मेट दिया जा रहा है। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट मिल रहा है। आपको बता दें, Nikon Z8 के साथ पहली बार स्किन सॉफ्टनिंग फीचर को शामिल किया गया है।
Nikon Z8 की कीमत
Nikon का Z8 कैमरा भारत में निकॉन के दुकानों पर उपलब्ध करा दिया गया है। जहां से कस्टमर्स इजली इसे खरीद सकते हैं। इस कैमरे की कीमत कंपनी ने 3,43,995 रुपये तय किया है। इस कैमरे के लॉन्चिंग ऑफर के अतिरिक्त कैमरे के साथ ProGrade Digital 128GB CFexpress कार्ड और एक्स्टार EN-EL15c बैटरी फ्री मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications








