Noise Air Buds 6 भारत में लॉन्च, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता
Noise लगातार भारत में अपने ऑडियो लाइनअप का विस्तार कर रहा है। ऐसे में कंपनी नए साल में नए बड्स लेकर आई है, जिसका नाम Noise Air Buds 6 है। इन बड्स को Bragi की पार्टनरशिप में तैयार किया गया है।
नए बड्स ANC को सपोर्ट करते हैं, जो कि 32db तक बाहरी शोर को रोकने में मदद करता है। कंपनी ने इन्हें कई सारे बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। आइए इन बड्स की कीमत और उपलब्धता के बारे में जान लेते हैं।

Noise Air Buds 6 की कीमत
कंपनी ने इन्हें महज 2,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। बता दें कि लॉन्चिंग प्राइज है। इन बड्स की सेल आज यानी 7 जनवरी से शुरू हो रही है। आप इन्हें Noise की वेबसाइट, Amazon और Flipkart से खरीद सकेंगे।
Noise Air Buds 6 की खासियत
ये बड्स वॉयस रिकग्निशन की मदद से पसंदीदा सर्विस को फास्ट और सिक्योर एक्सेस करने की इजाजत देते हैं। इसमें कॉलिंग के दौरान आस-पास का शोर नहीं आता है। इसमें वॉल्यूम भी अपने आप एडजस्ट हो जाता है।
Air Buds 6 में वॉयस कंट्रोल फीचर यूजर्स को प्लेलिस्ट मैनेज और वॉल्यूम को एडजस्ट करने की सुविधा देता है। इनमें अल्ट्रा-लो लेटेंसी मोड और मल्टीप्वाइंट कनेक्टिविटी शामिल है, जो कि कई डिवाइस के बीच स्विच को आसान बनाते हैं।
नए बड्स गूगल फास्ट पेयरिंग, इन ईयर डिटेक्शन और कस्टमाइजेबल शॉर्टकट एक्शन बटन जैसी खासियत के साथ लॉन्च हुए है। कॉलिंग की बेहतरीन सुविधा के लिए इसमें Bragi के एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं। इन बड्स में आपको फास्ट म्यूट और साइटटोन जैसी सुविधाएं भी मिलेगी। Noise Air Buds 6 ड्यूरेबिलिटी के हिसाब से IPX5 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग मिली हुई है।
इन लेटेस्ट बड्स में क्लियर साउंड और डीप बास के लिए 12.4mm के ड्राइवर्स दिए गए हैं। इन बड्स को सिंगल चार्जिंग में 50 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। बड्स को लेकर कंपनी का दावा है कि ये इंस्टाचार्ज टेक्नोलॉजी की वजह से 10 मिनट की चार्जिंग में 150 मिनट यानी दो घंटे से भी ज्यादा का बैकअप दे सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








