Home
Gadgets

50 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ Noise airwave earbuds लॉन्च, कीमत 1,000 रुपये से भी कम

Noise कंपनी के ईयरफोन को भारत में लोग काफी पसंद करते हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपने अलग-अलग डिज़ाइन वाले इयरफोन लॉन्च करती है। जिससे युवाओं को अपनी ओर आकर्षित भी कर सके।

इसी के तहत Noise ने अपने कस्टमर्स के लिए एक बार फिर एक नया डिवाइस लॉन्च किया है। जिसमें यूजर्स को 50 घंटे की लंबी बैटरी मिल रही है। इसे कंपनी ने मार्केट में नॉइज एयरवेव नेकबैंड (noise airwave wireless neckband) के नाम से पेश किया है।

50 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ  Noise airwave earbuds लॉन्च, जानें कीमत

इसमें 10mm ड्राइवर की फैसलिटी मिल रही है। जी हां, Noise ने अपना नया Noise Airwave वायरलेस नेकबैंड ईयरफोन पेश किया है। जिसमें यूजर को हाई क्वालिटी में ध्वनि प्रदान करने के लिए 10 मिमी ऑडियो ड्राइवर शामिल किया गया हैं। तो आइए आपको कंपनी के इस लेटेस्ट प्रोडक्ट की कीमत व खासियत से रूबरू करवाते हैं।

Noise के इस नए Airwave wireless नैकबैंड में आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलेगी। आपको बता दे, कंपनी ने इससे पहले ही नॉइज बड्स कॉम्बैट एक्स को लॉन्च किया था।

50 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ  Noise airwave earbuds लॉन्च, जानें कीमत

नॉइज एयरवेव नेकबैंड के स्पेसिफिकेशंस- इस डिवाइस में 50 घंटे तक का प्लेबैक बैटरी मिल रही है। कंपनी ने अपने इस इयरफोन में तीन इन बिल्ट ईक्यू मोड भी दिए है, जो आपको पर्सनलाइज्ड ऑडियो सेटिंग्स की अनुमति प्रदान करेंगे।

इस डिवाइस में यूजर को ब्लूटूथ 5.3 का कनेक्टिविटी मिल रही, जो बेहतरीन रूप से फोन या किसी भी डिवाइस के साथ कनेक्ट करने में मदद करेगा। इसके अलावा डिवाइस में आपको 50ms तक का अल्ट्रा-लो-लेटेंसी मोड मिल रहा हैं, जो गेमिंग और स्ट्रीमिंग के दौरान के ऑडियो सिंक करने में मदद करती है।

50 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ  Noise airwave earbuds लॉन्च, जानें कीमत

नॉइज एयरवेव नेकबैंड की कीमत व उपलब्धता- कंपनी ने इन ईयरबड्स की कीमत 999 रुपये तय किया है। जिसे आइस ब्लू, ऑलिव ग्रीन, मिडनाइट ब्लू और जेट ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है।

ग्राहक इसे नॉइज़ की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकते हैं। इस डिवाइस को IPX5 जल प्रतिरोध रेटिंग मिले हैं, जिससे यूजर चाहें तो इसे वर्कआउट के दौरान भी इस्तेमाल कर सकता हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company has fixed the price of these earbuds at Rs 999. Which is made available in Ice Blue, Olive Green, Midnight Blue and Jet Black color options.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X