Noise Buds VS103 Pro ईयरबड्स 32 घंटे म्यूजिक बैकअप के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर
अगर आप भी कम कीमत में शानदार फीचर्स वाला ईयरबड्स लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए Noise Buds VS103 Pro एक बैस्ट ऑप्शन हो सकता है। Noise ने अपना नया ईयरबड्स Noise Buds VS103 Pro को 25 डीबी नॉइज कैंसिलेशन, गेमिंग मोड और 32 घंटे की म्यूजिक बैकअप के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल साइट पर इस बड्स की कीमत 5499 रुपये लिस्ट किया है। जिसे आप सीमित समय में महज 2,099 रुपये में खरीद सकते हैं। आइए आगे आर्टिकल में आपको इस ईयरबड्स के फीचर से लेकर लॉन्चिंग ऑफर्स तक के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Noise Buds VS103 Pro की भारत में कीमत
Noise Buds VS103 Pro को कंपनी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर 5,499 रुपये के साथ लिस्ट किया है। जिसे यूजर्स सीमित समय में मात्र 2,099 रुपये की आकर्षक लॉन्च कीमत पर ले सकते हैं। इस TWS ईयरबड्स को कस्टमर्स अमेजन इंडिया की वेबसाइट से ऑर्डर कर सकते हैं। जिसमें आपको आइवरी व्हाइट , फॉरेस्ट ग्रीन और जेट ब्लैक तीन कलर ऑप्शन मिल रहे हैं।
Noise Buds VS103 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
नॉइज ने अपने इस बड्स VS103 प्रो ANC को एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ भारत में लॉन्च किया है। जो 10 मिमी ड्राइवर सेटअप और 25dB तक नॉइज कैंसिलेशन सपोर्ट के साथ आ रहा है। आपको बता दें, ये बड्स एक बार फुल चार्ज होने पर 8 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक और चार्जिंग केस के साथ 32 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देते हैं। वहीं एएनसी मोड चालू होने पर 7 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक और चार्जिंग केस के साथ एक्स्ट्रा 28 घंटे की बैटरी बैकअप देगा। Noise ने अपने इस लेटेस्ट ईयरबड्स को क्वाड माइक सेटअप के जरिए एनवायर्नमेंटल नॉइज कैंसिलेशन फीचर से लैस किया है।

खास बात यह है कि, नॉइज बड्स VS103 प्रो हाइपर सिंक टेक्नोलॉजी के साथ आ रहा है, जो केस के बाहर आते ही स्मार्टफोन से कनेक्ट कर देता है। ये ईयरबड IPX5-रेटेड हैं यानि कि, अब यूजर इसे बिना किसी चिंता के वर्कआउट और पानी वाले जगह भी इस्तेमाल कर सकता है।
इस बड्स को लेकर कंपनी का दावा है कि, यह मात्र 10 मिनट के चार्ज के बाद 150 मिनट तक नॉन स्टॉप प्लेबैक दे सकता है। इसे फुल चार्ज करने में 60 मिनट और चार्जिंग केस को चार्ज करने में 90 मिनट तक का समय लगता है। बड्स VS103 प्रो एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म के साथ आराम से काम करता है। यह बड्स ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आ रहे हैं। ये ईयरबड्स ब्लूटूथ के माध्यम से एसबीसी और एएसी प्रोफाइल को सपोर्ट करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







