Noise Buds VS204: 1,599 रुपये में खरीदें यह शानदार ईयरबड्स, 50 घंटे का मिल रहा बैटरी बैकअप
Noise ने भारत में TWS ईयरबड्स का एक नया सेट Noise Buds VS204 लॉन्च किया है। ये ट्रू वायरलेस ईयरबड 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ, 13 मिमी ड्राइवर, ब्लूटूथ 5.2 जैसे फीचर से लैस आते हैं। ट्रू वायरलेस ईयरबड लंबी बैटरी, ईएनसी, फास्ट कनेक्टिविटी और क्विक चार्जिंग जैसी फीचर के साथ आता है। आइए देखते हैं नए Noise TWS की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स।
Noise Buds VS204: की कीमत
नए Noise Buds VS204 की कीमत 1,599 रुपये है। प्रोडक्ट की स्टैंडर्ड 1 साल की वारंटी है और यह चार कलर ऑप्शन में आता है। इनमें मिंट ग्रीन, स्पेस ब्लू, जेट ब्लैक और स्नो व्हाइट शामिल हैं। यह ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट Amazon और Flipkart पर उपलब्ध होगा।

Noise Buds VS204 की स्पेसिफिकेशंस
ईयरबड्स 10 मीटर लंबी वायरलेस रेंज के लिए ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। यह Android और iOS दोनों डिवाइस के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं। ईयरबड्स Google Assistance और Siri को सपोर्ट करता है। साथ ही, ये ईयरबड्स इंस्टाचार्ज फीचर से लैस हैं।
डिवाइस को इसके टाइप सी यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के जरिए रिचार्ज किया जा सकता है। कम्पनी ने 50 घंटे देने का बैटरी लाइफ देने का वादा किया है, प्रत्येक ईयरबड ने एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे का प्लेटाइम देने की बात कही है। इसके अलावा आप 10 मिनट का चार्ज से 120 मिनट तक म्यूजिक सुन सकते हैं।
Noise Buds VS204 के फीचर्स
इन ईयरबड्स में हाइपर टेक्नोलॉजी भी है। यह आपको चार्जिंग केस खोलते ही अपने आप डिवाइस से तुरंत कनेक्ट होने देता है। इसके अलावा, उनके पास केवल इयरफ़ोन पर एक टच द्वारा म्यूजिक चलाने या रोकने के लिए टच कंट्रोल का सपोर्ट दिया गया है।
बड्स में TruBass तकनीक के साथ 13mm का ड्राइवर सेटअप है। वे एआई एनवायरमेंट नॉइज़ कैन्सिलेशन (ENC) के साथ आते हैं जो कॉल पर क्लियर ऑडियो के लिए आसपास के नॉइज़ को रोकता है। Noise ColorFit Vision Buzz 2 की कीमत 3,499 रुपये है और यह ब्लैक, ब्लू, ब्राउन और ग्रे रंगों में आता है। यह फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications







