Home
Gadgets

Noise Buds VS404 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ भारत में हुआ लॉन्च

Noise Buds VS404 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ भारत में हुआ लॉन्च

Noise Buds VS404: हल ही में नॉइज़ ने नॉइज़ बड्स VS404 (Noise Buds VS404) के लॉन्च के साथ अपने नए प्रोडक्ट के लाइनअप में एक और किफायती ट्रू वायरलेस ईयरबड जोड़ा है। ट्रू वायरलेस ईयरबड्स एनवायर्नमेंटल नॉइज़ कैंसलेशन और एक पानी और पसीने प्रतिरोधी डिजाइन के साथ आते हैं। TWS 10mm ड्राइवर यूनिट को स्पोर्ट करता है और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Noise Buds VS404: Price and Availability

नॉइज़ बड्स वीएस404 की कीमत 1,299 रुपये है। ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को जेट ब्लैक, फॉरेस्ट ग्रीन और स्नो व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। ग्राहक ईयरबड्स को फ्लिपकार्ट और GoNoise.com से ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

Noise Buds VS404: Features

नॉइज़ बड्स वीएस404 में हल्के वज़न का डिज़ाइन है और यह 10 मिमी ड्राइवर यूनिट के साथ आता है। ट्रू वायरलेस ईयरबड्स हाइपरसिंक तकनीक के साथ ब्लूटूथ वर्जन 5.3 का समर्थन करते हैं जो यूजर्स को ईयरबड्स को किसी भी डिवाइस के साथ आसानी से जोड़ने की अनुमति देता है। Noise Buds VS404 क्वाड माइक के साथ ENC सपोर्ट के साथ आता है। इसका मतलब है कि ईयरबड्स कॉल के दौरान अस्स पास के साउंड को खत्म कर देंगे। ईयरबड्स IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं जो उन्हें पसीना और पानी प्रतिरोधी बनाता है।

कंपनी का दावा है कि ट्रू वायरलेस ईयरबड्स कुल म्यूजिक प्लेबैक के 50 घंटे तक दे सकते हैं। इसके साथ ही Noise Buds Connect भी इंस्टाचार्ज सपोर्ट के साथ आता है और यूजर्स सिर्फ 10 मिनट के चार्ज में 200 मिनट के म्यूजिक प्लेबैक का लुत्फ उठा सकते हैं। लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, नॉइज़ के संस्थापक, अमित खत्री ने कहा, "नॉइज़ में, हम सर्वोत्तम प्रदर्शन और डिज़ाइन देने का प्रयास करते हैं, जो सबसे बढ़िया फीचर्स के साथ पैक किया गया है। नॉइज़ बड्स वीएस404 इस दिशा में एक कदम है। हमें विश्वास है कि हमारे यूजर्स अनुभव को पसंद करेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Noise Buds VS404: Recently Noise has added another affordable true wireless earbud to its lineup of new products with the launch of Noise Buds VS404. The true wireless earbuds come with environmental noise cancellation and a water- and sweat-resistant design. The TWS sports 10mm driver units and comes with fast charging support.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X