Noise ColorFit Icon 2 Elite Edition भारत में लॉन्च, प्राइज 2 हजार से भी कम, जानें
Noise ColorFit Icon 2 Elite Edition: अगर आप भी कम कीमत में ब्रांडेड स्मार्टवॉच लेने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल स्मार्टवॉच बनाने वाली कंपनी Noise ने भारतीय यूजर्स के लिए अपने नए वॉच Noise ColorFit Icon 2 Elite Edition को लॉन्च कर दिया है। यह लेटेस्ट वॉच स्टैंडर्ड ColorFit Icon 2 वॉच का प्रीमियम मॉडल है। इसकी कीमत कंपनी ने 2,000 रुपये ले भी कम तय किया है। इसकी खासियत की बात करें तो यह एक बार के फुल चार्ज में 7 दिनों तक इस्तेमाल की जा सकती है। तो आइए आपको इस वॉच की कीमत से लेकर इसकी खासियत तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Noise ColorFit Icon 2 Elite Edition की कीमत
Noise के इस वॉच की कीमत की बात करें तो Noise ColorFit Icon 2 Elite Edition को भारत में कंपनी ने 1,999 रुपये में लॉन्च किया है। यह वॉच Elite Black और Elite Silver स्ट्रैप ऑप्शन में उपलब्ध कराई गई है।
Noise ColorFit Icon 2 Elite Edition के फीचर्स
Noise ColorFit Icon 2 Elite Edition में यूजर्स को स्लीक मैटेलिक फिनिश के साथ 1.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। जो 368×448 पिक्सल रेजोल्यूशन और 500 निट्स तक ब्राइटनेस ऑफर करेगी। इसके साथ ही यह वॉच ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले का भी सपोर्ट करती है। इसमें 150 से ज्यादा वॉच फेसेस मिल रहे हैं, जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ (v5.1) कॉल का सपोर् भी दिया गया है। यह वॉच बिल्ट इन स्पीकर और माइक्रोफोन के साथ आ रहा है। इस स्मार्टवॉच को सभी कंडीशन में यूज किया जा सकता है।इसके साथ ही इसमे AI वॉयस असिस्टेंट, बिल्ट-इन गेम्स, नोटिफिकेशन अलर्ट, कैमरा कंट्रोल और म्यूजिक कंट्रोल के साथ रिमाइंडर को भी शामिल किया गया है।

Noise ने अपने इस नए वॉच में हेल्थ ट्रैकिंग के लिए हार्ट रेट, फीमेल साइकल , SpO2, स्लीप क्वालिटी, स्ट्रेस लेवल्स जैसे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स को शामिल किया है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो यह एक बार के फुल चार्ज में 7 दिनों तक इस्तेमाल की जा सकती है। वहीं ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ इसे 5 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। यह वॉच IP68 रेटिंग के साथ आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications








