Home
Gadgets

कम दाम में प्रीमियम फीचर्स वाले Smartwatch की प्री-बुकिंग शुरू,जानिए कीमत व ऑफर

Noise ColorFit Macro Price: अगर आप कम दाम में प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। दरअसल भारत में नॉइज कलरफिट मैक्रो (Noise ColorFit Macro) की प्री-बुकिंग शुरू हो चुके है।

हाल ही में कंपनी ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए इस वॉच को 1499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। यह नई स्मार्टवॉच कई प्रीमियम स्पेसिफिकेशन से लैस है। नॉइज ने अपने इस लेटेस्ट वॉच को स्पेस ब्लू लेदर स्ट्रैप, मिस्ट ग्रे जेट ब्लैक, क्लासिक ब्लैक, क्लासिक ब्राउन, मेटालिक स्ट्रैप वेरिएंट ब्लैक लिंक और सिल्वर लिंक के साथ उपलब्ध कराया हैं। तो आइए आपको आगे यहां इस स्मार्टवॉच की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

कम दाम में प्रीमियम फीचर्स वाले Smartwatch की प्री-बुकिंग शुरू

Noise ColorFit Macro प्री-बुकिंग: नॉइज कलरफिट मैक्रो को 1,499 INR (करीब 18 अमेरिकी डॉलर) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया गया है। इसे ग्राहक अमेजन इंडिया पर प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।

इस वॉच का सभी वेरिएंट भी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। आपको बता दें, इस डिवाइस को प्री-ऑर्डर करने वाले खरीदारों को अपनी खरीद पर 100 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।

कम दाम में प्रीमियम फीचर्स वाले Smartwatch की प्री-बुकिंग शुरू

इस स्मार्टवॉच में सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट (मिस्ट ग्रे, जेट ब्लैक और स्पेस ब्लू), लेदर स्ट्रैप ऑप्शन (क्लासिक ब्लैक और क्लासिक ब्राउन) और मेटालिक स्ट्रैप वेरिएंट (ब्लैक लिंक और सिल्वर लिंक) शामिल हैं।

Noise ColorFit Macro स्पेसिफिकेशन: नॉइज कलरफिट मैक्रो की खूबियों की बात करें तो आपको इसमें 2 इंच का एचडी टीएफटी एलसीडी पैनल मिलेगा, जिसके ऊपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास है।

कम दाम में प्रीमियम फीचर्स वाले Smartwatch की प्री-बुकिंग शुरू

इसके साथ ही इसमें 200 से ज्यादा वॉच फेस और 115 से अधिक स्पोर्ट्स मोड भी शामिल किए गए है। ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ आने वाली इस वॉच में एक बिल्ट इन माइक्रोफोन और स्पीकर भी दिया गया है।

हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए इस डिवाइस में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन मैपिंग, तनाव स्तर ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग और कई अन्य सेंसर सपोर्ट के साथ महिला मैनस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग फीचर भी दिया गया है।

इस वॉच में यूजर को 115 से ज्यादा स्पोर्ट्ड मोड मिल रहे हैं। इसे सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसे आईपी 67 की मानक रेटिंग मिली है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Noise ColorFit Macro has been made available at a starting price of rs 1,499. Customers can pre-order it on Amazon India
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X