Noise ने 3 हजार से कम दाम में नया Smartwatch किया लॉन्च, इन खूबियों से है लैस, जानें कीमत
Noise ने अपने ग्राहकों के लिए नया Smartwatch भारतीय बाजार में पेश किया है। जिसे ColorFit Ore नाम दिया गया है। इसकी डिजाइन की बात करें तो कंपनी की यह वॉच Apple Watch से काफी मिलती-जुलती है।
सबसे खास यह है कि, एप्पल जैसी दिखने वाली इस वॉच की कीमत कंपनी ने 3,000 रुपये से भी कम तय किया है। तो चलिए आगे Noise ColorFit Ore Smartwatch की कीमत, फीचर और उपलब्धता के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Noise ColorFit Ore स्मार्टवॉच की खासियत- इसमें आपको 2.1 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 448 x 368 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ आता है। ये स्मार्टवॉच मेटल बॉडी के साथ आता है। इसमें एक खास बटन भी यूजर को मिलेगाा।
यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग की फैसलिटी के साथ आ रहा है। जिससे 18 मीटर तक की दूरी तक कॉलिंग की जा सकती है। नॉइज़ की नई स्मार्टवॉच हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स से लैस है। इसमें हार्ट रेट और SpO2 मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, तनाव माप और महिला साइकिल ट्रैकर जैसे कई हेल्थ ट्रैकिंग फैसलिटी दी गई है।

नॉइज कलरफिट ओरे स्मार्टवॉच रिमाइंडर, मौसम अपडेट, कैलकुलेटर और म्यूजिक कंट्रोल जैसी सुविधाओं के साथ आ रहा है। यह स्मार्टवॉच नेविगेशन परपस के लिए एक कार्यात्मक क्राउन सुविधा से सुसज्जित है, जो यूजर की उंगलियों पर नियंत्रण प्रदान करती है।
स्मार्टवॉच डायल पैड और क्विक कॉल लॉग तक फौरन पहुंच की सुविधा प्रदान करती है और इसमें 10 कॉन्टेक्ट सेव किए जा सकते हैं।

Noise के इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच की बैटरी की बात करें तो इसे एक बार चार्ज कर अगले 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन, अगर आप ब्लूटूथ कॉलिंग का उपयोग करते हैं, तो ये बैटरी लाइफ घटकर महज 2 दिनों तक रह जाती है।
Noise ColorFit Ore की भारत में कीमत- Noise ने अपनी नई स्मार्टवॉच को कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है। सिलिकॉन वाली स्मार्टवॉच को जेट ब्लैक और स्पेस ब्लू कलर ऑप्शम में लाया गया है। जबकि, चमड़े वाले को क्लासिक ब्राउन कलर में पेश किया गया है।
इसके अलावा इसमें प्रीमियम मेटल की पट्टियां भी दी गई हैं, जिनमें एलीट ब्लैक और एलीट सिल्वर को शामिल किया गया हैं। कंपनी ने इस स्मार्टवॉच को अमेज़न पर 2,999 में लिस्ट किया है। फिलहाल इसकी बिक्री शुरू नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि, आने वाले दिनों में इसकी बिक्री को लेकर जानकारी शेयर की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








