Home
Gadgets

AI फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ Noise ColorFit Pro 6 स्मार्टवॉच सीरीज भारत लॉन्च, जानें कीमत

Noise इंडिया ने अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टवॉच सीरीज Noise ColorFit Pro 6 को लॉन्च किया है, जिसमें दो शानदार मॉडल Noise ColorFit Pro 6 और Noise ColorFit Pro 6 Max शामिल हैं। इस स्मार्टवॉच सीरीज का अनावरण CES 2025 में किया गया था, और अब यह भारत में उपलब्ध हो गया है।

ये लेटेस्ट वॉच स्टाइलिश डिजाइन, AI-पावर्ड फीचर्स और प्रीमियम टेक्नोलॉजी के साथ यूजर्स को एक बेहतरीन अनुभव देने के लिए तैयार हैं। Noise ColorFit Pro 6 सीरीज की स्मार्टवॉच में एडवांस AI टेक्नोलॉजी को स्मार्ट फीचर्स के साथ जोड़ा गया है।

इसमें AI-पावर्ड वॉच फेस है, जो न केवल आपकी व्यक्तिगत स्टाइल और वातावरण के अनुरूप खुद को ढालते हैं, बल्कि आपकी सेहत से जुड़ी खास जानकारी भी प्रदान करते हैं, जिससे यह एक स्मार्ट साथी की तरह काम करती है।

Noise ColorFit Pro 6 फीचर्स

Noise ColorFit Pro 6 स्मार्टवॉच में 390x450 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 1.85-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जो शानदार विजिबिलिटी और क्लैरिटी ऑफर करता है। इसमें एक स्मार्ट AI कंपेनियन भी है, जो यूजर्स को उनके स्वास्थ्य की यात्रा परकस्टमाइज्ड जानकारी देता है। स्टाइलिश ब्रेडेड, मैग्नेटिक, मेश और सिलिकॉन स्ट्रैप ऑप्शन के साथ यह स्मार्टवॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है, जो इसे सभी परिस्थिति में पहनने के लिए उपयुक्त बनाती है।

Noise ColorFit Pro 6 Max फीचर्स

Noise ColorFit Pro Max अपने प्रीमियम स्टेनलेस स्टील डिजाइन और 1.96-इंच के बड़े एमोलेड डिस्प्ले के साथ एक कदम आगे है, जो 410x502 पिक्सल के रिजॉल्यूशन में शार्प और विविड विजुअल्स प्रदान करता है। यह बिल्ट-इन GPS के साथ सटीक आउटडेर ट्रैकिंग की फैसलिटी देता है और मेटल, मैग्नेटिक , लेदर और सिलिकॉन स्ट्रैप ऑप्शन के साथ आता है।

5 ATM जल प्रतिरोध रेटिंग के साथ यह स्मार्टवॉच सभी प्रकार की गतिविधियों के लिए उपयुक्त है। यूजर्स सीधे वॉच से कॉल कर सकते हैं। इसमें आप 10 कॉटैक्ट सेव भी कर सकेंगे और हाल के कॉल लॉग को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।

यह स्मार्टवॉच लंबी बैटरी लाइफ (7 दिन) और एडवांस फीचर्स के साथ आपके हर पल को स्मार्ट बनाती है। ब्लूटूथ 5.3 और नेबुला UI 2.0 के साथ यह वॉच फास्ट और सहज यूजर अनुभव प्रदान करती है। इसमें पावरफुल EN2 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो परफॉर्मेंस को बेहतरीन बनाता है।

Noise Health Suite से लैस यह स्मार्टवॉच हार्ट रेट, SpO2 स्तर और तनाव ट्रैकिंग भी करने में सक्षम है। साथ ही इन वॉच में आपको कई स्पोर्ट्स मोड्स भी मिलेंगे। अन्य स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो जेस्टर कंट्रोल, ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले, इमरजेंसी SOS, पासवर्ड सुरक्षा और बेहतरन गोपनीयता ऑप्शन इनमें शामिल हैं।

कीमत व उपलब्धता

Noise ColorFit Pro 6 Max अब उपलब्ध है और इसे आज ही gonoise.com से खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टवॉच स्टाइलिश मेटल और लेदर स्ट्रैप वेरिएंट्स में उपलब्ध है। प्योर टाइटेनियम और क्रोम ब्लैक मॉडल 7,999 रुपये में है, जबकि ग्रीन टाइटेनियम और सिग्नेचर ब्राउन मैग्नेटिक स्ट्रैप वेरिएंट 7,499 रुपये में उपलब्ध है।

वहीं ब्राउन टाइटेनियम और कॉपर ब्लैक लेदर स्ट्रैप मॉडल भी 7,499 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा जेट ब्लैक और ब्लू टाइटेनियम सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट्स भी 7,499 रुपये में उपलब्ध है।

वहीं Noise ColorFit Pro 6 अब प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है और इसकी सेल 27 जनवरी से शुरू होगी। इस स्मार्टवॉच के लिए विभिन्न वेरिएंट्स की कीमतें बेहद आकर्षक है। मैश स्ट्रैप वाला मॉडल 6,499 रुपये, मैग्नेटिक स्ट्रैप और ब्राइडेड स्ट्रैप वेरिएंट्स 5,999 रुपये में उपलब्ध है।

इसके अलावा सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट बी 5,999 रुपये में मिलेगा। यह स्मार्टवॉच 29 जनवरी 2025 से Amazon और Flipkart पर भी उपलब्ध होगी। Noise ColorFit Pro 6 के साथ आप स्मार्ट स्टाइल और बेहतरीन फीचर्स का अनुभव लें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Noise ColorFit Pro 6 series with AI features launched in India: Price, features and availability details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X