Home
Gadgets

Noise ने भारत में ColorFit Pulse 4 स्मार्टवॉच किया लॉन्‍च, दाम भी कम, यहां जानें सभी डिटेल

Noise ColorFit Pulse 4 Price: भारतीय वियरेबल कंपनी Noise ने अपने ग्राहकों के लिए नया स्‍मार्टवॉच लॉन्‍च कर दिया है। जिसे मार्केट में ColorFit Pulse 4 के नाम से पेश किया गया है। अपने इस लेटेस्ट वॉच को कंपनी ने पल्‍स सीरीज के तहत लाया है।

नॉइज की यह वॉच ब्‍लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट के साथ ही कई अन्य हेल्‍थ ट्रैकिंग फीचर्स से लैस हैं। तो चलिए आगे आपको इसकी कीमत, ऑफर्स और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Noise ने भारत में ColorFit Pulse 4 स्मार्टवॉच किया लॉन्‍च, दाम भी कम

Noise ColorFit Pulse 4 की कीमत- Noise ColorFit Pulse 4 को कंपनी ने 2,499 रुपये इंट्रोडक्‍टरी प्राइस के साथ पेश किया है। जिसे ब्‍लैक, स्‍पेस ब्‍लू, फॉरेस्‍ट ग्रीन और रोज गोल्‍ड पिंक चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। अगर आप भी इस वॉच को खरीदने का सोच रहे हैं, तो ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन से इसे ऑर्डर कर सकते हैं।

Noise ColorFit Pulse 4 स्पेक्स- नॉइज ColorFit Pulse 4 में 1.85 इंच का AMOLED डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 390 x 450 पिक्‍सल है। यह वॉच 600 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आ रही है। यह नई वॉच ऑलवेज ऑन डिस्‍प्‍ले फैसलिटी के साथ आ रही है।

Noise ने भारत में ColorFit Pulse 4 स्मार्टवॉच किया लॉन्‍च, दाम भी कम

इसके अलावा आपको इसमें हेल्‍थ ट्रैकिंग फीचर्स भी मिल रहे हैं। यूजर इस वॉच से अपनी हार्ट रेट और SpO2 को भी इजली ट्रैक कर सकता है। साथ ही नींद के पैटर्न को भी जान सकता है। साथ ही साथ स्‍ट्रेस लेवल को भी इस वॉच से मापा जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि, यह यूजर को डेली रिमांडर के साथ ही मौसम की भी जानकारी देने में सक्षम है।

आपको बता दें, इस वॉच में एक नॉइज बज फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से लेटेस्ट कॉल लॉग तक आसानी से जाया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें डायलिंग के लिए 10 कॉन्टैक्ट को भी यूजक सेव कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और वॉच फेस मिल रहे हैं।

Noise ने भारत में ColorFit Pulse 4 स्मार्टवॉच किया लॉन्‍च, दाम भी कम

आपको बता दें, यह वॉच ब्‍लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आती है। जिसे बस कुछ सेकेंड में ही स्‍मार्टफोन के साथ पेयर किय जा सकता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 7 दिनों तक बैटरी लाइफ मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
noise colorfit pulse 4 launched in india with heart rate spo2 know price sale offers and features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X