Home
Gadgets

Noise ColorFit Quad Call स्मार्टवॉच लॉन्च, फीचर जानकर रह जाएंगे दंग, कीमत 1,500 रुपये से भी कम

Noise ColorFit Quad Call स्मार्टवॉच लॉन्च, फीचर जानकर रह जाएंगे दंग

Noise Smartwatch: Noise ने अपना नया स्मार्टवॉच Noise ColorFit Quad Call को किफायती दाम के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस नए स्मार्टवॉच को 7 दिनों की बैटरी बैकअप के साथ पेश किया है। इसके अलावा आपको इस लेटेस्ट वॉच में कई अपग्रेड फीचर्स भी मिल रहे हैं। इस वॉच की बिक्री कंपनी की वेबसाइट और अमेजन पर शुरू कर दी गई है। चलिए आपको इस नए स्मार्टवॉच के फीचर्स से लेकर कीमत के बारे में आगे डिटेल बताते हैं।

Noise ColorFit Quad Call की खूबियां

Noise ColorFit Quad Call को मेटालिक डिजाइन के साथ भारतीय बाजार में उतारा गया है। जिसमें 1.81 इंच की TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो 550 निट्स ब्राइटनेस के साथ आएगा। Noise ColorFit Quad Call स्मार्टवॉच को कम बेजल के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टवॉच के साथ एक डायल भी दिया जा रहा है। यूजर्स को इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। साथ ही इसमें कॉलिंग के लिए Noise Buzz इन बिल्ट फीचर को भी शामिल किया गया है। इतना ही नहीं इस वॉच के डायल पैड पर यूजर्स 10 कॉन्टैक्ट सेव कर सकते हैं। इसके अलावा Noise ColorFit Quad Call के साथ वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। जिसके तहत यूजर्स गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी का भी यूज (AI) कर सकते हैं।

Noise ColorFit Quad Call स्मार्टवॉच लॉन्च, फीचर जानकर रह जाएंगे दंग

Noise ColorFit Quad Call स्मार्टवॉच को कंपनी ने 6 कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। इसमें हेल्थ ट्रैकिंग के लिए स्लीप मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर, हार्ट रेट मॉनिटर, स्ट्रेस मैनेजमेंट और पीरियड ट्रैकर फीचर्स मिल रहे हैं। जिससे यूजर्स अपने हेल्थ को भी ट्रैक कर सकते हैं। वहीं बैटरी की बात करें तो आपको इसमें 7 दिनों का बैटरी बैकअप मिल रहा है। इसके अलावा इस वॉच में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड शामिल किए गए हैं। इस स्मार्टवॉच को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिली है।

Noise ColorFit Quad Call की कीमत

Noise ColorFit Quad Call स्मार्टवॉच को कंपनी ने 1,499 रुपये की कीमत के साथ पेश किया है। जिसे यूजर्स कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन से खरीद सकते हैं। जहां इसे उपलब्ध करा दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Noise has launched its new smartwatch Noise ColorFit Quad Call in India. The company has launched its new smartwatch with 7 days of battery backup. The price of which has been kept at Rs 1499. The sale of this watch has been started on the company's website and Amazon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X