सात दिनों की बैटरी बैकअप के साथ Noise ColorFit Qube 2 स्मार्टवॉच लॉन्च, कीमत भी कम

Noise ColorFit Qube 2 के फीचर्स
Noise ColorFit Qube 2 स्मार्टवॉच में यूजर्स को 1.96 इंच की टीएफटी डिस्प्ले मिल रहा है, जो 450 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आएगा। इसके साथ इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग की भी सुविधा दी जा रही है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाली इस स्मार्टवॉच में यूजर्स को डायल पैड, रिसेंट कॉल्स के सिवा 8 लोगों तक के कॉन्टेक्ट नंबर को सेव करने की भी फैसिलिटी दी जा रही है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5.1 के साथ 100 से ज्यादा मोड्स और 220 से ज्यादा क्लाउड बेस्ड वॉच फेसेज मिल रहे हैं। जिन्हें यूजर्स अपनी सुविधानुसार कस्टमाइज कर सकते हैं। आपको बता दें, वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए इस नए वॉच को आईपी67 रेटिंग दी गई है। इसलिए इसे आप आउटडोर वर्कआउट के दौरान भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन सबके बावजूद आपको इसमें DND, Weather डिटेल्स, रिमोट कैमरा कंट्रोल, Timer, रिमाइंडर और रेज टू वेक जैसे दमदार फीचर्स भी दिए जा रहे हैं।

ब्लूटूथ कॉलिंग वाली Noise ColorFit Qube 2 वॉच में आपको को इनबिल्ट माइक और स्पीकर भी मिल रहा है। इसके अलावा गेम लवर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए इल लेटेस्ट स्मार्टवॉच में इन बिल्ट गेम्स को भी शामिल किया गया है। इस वॉच की सबसे खास बात यह है कि, एक बार फुल चार्ज करने के बाद इसे आप अगले सात दिनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
Noise ColorFit Qube 2 के कलर और कीमत
आपको बता दें, इस स्मार्टवॉच को जेट ब्लैक, रॉयल ब्लू, रोज पिंक, डीप वाइन और सिल्वर ग्रे 5 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। जिसे आप महज 1,599 रुपये की कीमत के साथ ले सकते है। Noise ColorFit Qube 2 स्मार्टवॉच को यूजर्स कंपनी की ऑफिशियल साइट और फ्लिपकार्ट से इजली खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








