Home
Gadgets

Noise ColorFit Vision 3 AMOLED डिस्प्ले, डिजिटल क्राउन के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

स्मार्टवॉच ब्रांड Noise अपने यूजर्स के लिए अपनी नई वॉच Noise ColorFit Vision 3 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी ने ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट और प्रीमियम लुक के साथ पेश किया है। इस लेटेस्ट वॉच में आपको 1.96 इंच का AMOLED डिस्प्ले, डिजिटल क्राउन और एक साइड बटन कॉम्बो मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टवॉच में ब्रेथ प्रैक्टिस फंक्शनलिटी, 24/7 हार्ट रेट मॉनिटर और spO2 मॉनिटरिंग जैसे कई हेल्थ ट्रेकिंग फीचर्स भी दिए गए हैं। जिससे आप अपने हेल्थ को लेकर अपडेट रह सकते हैं। तो आइए आगे इस नए वॉच की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे विस्तार से जानते हैं।

मार्केट में स्मार्टवॉच की मांग को देखते हुए कंपनी एक के बाद एक अपने नए-नए वॉच को लॉन्च कर रही है। कंपनी ने जून की शुरुआत में ही NoiseFit Fuse , Noise Crew Pro और NoiseFit Vortex स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। इसके बाद अब Noise ColorFit Vision 3 की एंट्री हो रही है।

Noise ColorFit Vision 3 AMOLED डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च,कीमत

Noise ColorFit Vision 3 की स्पेसिफिकेशन

Noise ColorFit Vision 3 स्मार्टवॉच में राउंड एज के साथ 1.96 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। जिसका पिक्सल रिजॉल्यूशन 410×502 है। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच में एप्पल वॉच जैसा एक डिजिटल क्राउन और साइड बटन कॉम्बो दिया गया है। यह वॉच मैटेलिक और लेदर स्ट्रैप ऑप्शन के साथ आ रहा है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है। इस नए वॉच में 150 से ज्यादा वॉच फेसेस, स्मार्ट डीएनडी, 100 स्पोर्ट्स मोड और जेस्चर कंट्रोल दिया गया है। साथ ही साथ आपको इसमें ऑटो स्पोर्ट्स डिटेक्शन, 24/7 हार्ट रेट मॉनिटर, ब्रेथ प्रैक्टिस फंक्शनलिटी, एक फीमेल साइकिल ट्रैकर, spO2 मॉनिटरिंग, स्ट्रेस और स्लीप ट्रैकर जैसी हेल्थ फीचर्स मिल रहे हैं। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए लिए आपको ब्लूटूथ 5.3 और 'TRU SYNC' टेक्नोलॉजी के साथ कॉलिंग की भी फैसिलिटी मिल रही है। इस वॉच को वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग मिली है। इसके बैटरी बैकअप को लेकर कंपनी का दावा है कि, इस वॉच को बिना ब्लूटूथ कॉलिंग के 7 दिन और कॉलिंग के साथ 2 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

Noise ColorFit Vision 3 की कीमत

इसके कीमत की बात करें तो इस वॉच के सिलिकॉन और लेदर वेरियंट की कीमत भारत में 3,999 रुपये और मेटल स्ट्रैप वेरियंट की कीमत 4,999 रुपये तय की गई है। जिसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से ऑर्डर कर सकते हैं। इसमें जेट ब्लैक, क्लासिक ब्राउन, फॉरेस्ट ग्रीन, ग्लॉसी सिल्वर और एलीट एडिशन पांच कलर ऑप्शन मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Noise ColorFit Vision 3 offers users a host of health tracking features including breath practice functionality, 24/7 heart rate monitor, and spO2 monitoring. This watch has been given five color options by the company Jet Black, Classic Brown, Forest Green, Glossy Silver and Elite Edition.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X