Home
Gadgets

Noise की Colorfit Vivid स्मार्टवॉच लॉन्च, कीमत 1300 रुपये से भी कम

Noise की Colorfit Vivid स्मार्टवॉच लॉन्च

Noise Colorfit Vivid Smartwatch:आजकल स्मार्टवॉच हम सभी के जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। जिसे देखते हुए स्मार्टवॉच बनाने वाली कंपनियां कई हेल्थ और स्पोर्ट्स से लेकर तमाम फीचर्स वाला नया स्मार्टवॉच बाजारों में पेश कर रही हैं। इसी के तहत स्मार्टवॉच निर्माता कंपनी Noise ने भी अफोर्डेबल बजट में अपना नया स्मार्टवॉच Colorfit Vivid को लॉन्च कर दिया है। जिसमें कस्टमर्स को मेटैलिक फिनिश डिजाइन के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट दिया गया है। आइए हम आपको इसके बारे में डिटेल से बताते हैं।

अगर आप भी स्पोर्ट्स लवर हैं तो ये स्मार्टवॉच आपके काम की चीज साबित हो सकती है। कंपनी ने अपने कस्टमर्स के हेल्थ को ध्यान में रखते हुए इसमें 100 से भी ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दे रही है। इसी के साथ यह यह वॉच यूजर के स्लीप और रूटीन एक्टिविटीज को भी ट्रैक कर सकता है। इसी के साथ इस नए स्मार्टवॉच में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP67 रेटेड को भी शामिल किया गया है।

Noise Colorfit Vivid के फीचर्स

Noise Colorfit Vivid स्मार्टवॉच में यूजर्स को मेटैलिक फिनिश और AI वॉइस असिसटेंट कंपनी दे रही है। वहीं इसका वॉइस असिस्टेंट सीरी और गूगल दोनों के साथ के साथ कम्पैटिबल है। इसी के साथ इसमें आपको बिल्ट-इन माइक और स्पीकर भी मिल रहा है। जिसकी मदद से आप हैंड्स-फ्री कॉलिंग भी आसानी से कर सकते हैं।

इसी के साथ आपको इस स्मार्टवॉच में हेल्थ मॉनिटरिंग के तमाम फीचर्स भी मिल रहे हैं। जो यूजर्स के हेल्थ को लेकर उन्हें अपडेट करते रहेंगे। इसी के साथ आपको हेल्थ ट्रैंकिंग के लिए हार्ट रेट सेंसर और ब्लड ऑक्सीजन सेंसर भी दिया गया है। जिसकी मदद से आप अपना हेल्थ ट्रैक कर सकेंगे। Noise के इस नए स्मार्टवॉच में आपको 500 nits पीक ब्राइटनेस और 240×280 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 1.69-इंच का डिस्प्ले दिया जा रहा है। खास बता यह है कि, इस वॉच में यूजर्स डायल-पैड से ही कॉलिंग कर सकते हैं। अब बात करते हैं इसके बैटरी बैकअप की तो इस स्मार्टवॉच को एक बार फुल चार्ज कर अगले 7 दिनों तक यूज कर सकते हैं।

Noise Colorfit Vivid की कीमत

अब बात करते हैं इसकी कीमत की तो भारत में कंपनी ने इस स्मार्टवॉच की कीमत 1,299 रुपये रखी है। जिसे आप अमेजॉन Noise की ऑफिशियल साइट से भी ऑर्डर कर सकते हैं।

Noise Colorfit Vivid के कलर

कंपनी आपको इस स्मार्टवॉच में सिल्वर ग्रे, जेट ब्लैक, स्पेस ब्लू, फॉरेस्ट ग्रीन, डीप वाइन और रोज पिंक 6 कलर ऑप्शन दे रही है। जिसे आप अपने मन पसंद कलर में ले सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Noise has launched its new affordable smartwatch Colorfit Vivid in the country. Which you can buy by spending only Rs.1299. In this new smartwatch, you are getting the color options of Silver Grey, Jet Black, Space Blue, Forest Green, Deep Wine and Rose Pink.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X