Noise Luna पहली स्मार्ट रिंग लॉन्च, फीवर होने पर करेगी अलर्ट, जानें कीमत
Noise Luna Smart Ring: घरेलू ब्रांड Noise ने स्मार्टवॉच के बाद अपना पहला स्मार्ट रिंग Noise Luna को लॉन्च कर दिया है। लॉन्चिंग के साथ ही इस लेटेस्ट Smart Ring की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। नॉइज का यह स्मार्ट Ring हेल्थ फीचर के साथ कई सेंसर से लैस है। जिससे वह यूजर की एक्टिविटी को ट्रैक करने में सक्षम है। तो आइए आपको इस नए स्मार्ट रिंग की खासियत के साथ इसकी कीमत से रूबरू करवाते हैं।
Noise Luna Smart Ring की कीमत
कंपनी ने फिलहाल Luna Smart Ring की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन इसे खरीदने के लिए कंपनी ने एक Noise Luna पास लॉन्च किया है, जिसकी प्राइज 2,000 रुपये रखी गई है। जिन ग्राहकों के पास यह Luna पास होगा उन्हें स्मार्ट रिंग खरीदने पर 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस पास के साथ Noise i1 स्मार्ट आईवियर को 50% के डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिलेगा। इस रिंग की कीमत के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

Noise Luna Smart Ring की खासियत
Noise Luna Ring की खासियत की बात करें तो यह डेली स्लीप, एक्टिविटी और रीडिनेस ट्रैकर फीचर्स से लैस है। यह रिंग यूजर के स्लीप स्कोर, रीडिनेस स्कोर और एक्टिविटी स्कोर नोटिफाई करेगी, जिससे यूजर की एक्टिवटी लेवल के बारे में ये उसे अलर्ट कर सके। इसके अलावा इस रिंग में बॉडी मूवमेंट और टैम्परेचर फीचर को भी शामिल किया गया है। जिससे यह यूजर को फीवर होने पर अलर्ट करेगी। साथ ही साथ यह रिंग बॉडी टेम्परेचर के जरिए डाइट, एक्सरसाइज, साइकोलॉजिकल स्टेट और हार्मोन का भी पता लगा सकेगी। यह रिंग वजन में हल्की है और 3mm पतली है। इसमें डिजाइन करने में फाइटर जेट ग्रेट के टाइटेनियम का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें डायमंड जैसी कोटिंग दी गई है, जो इसे स्क्रैचप्रूफ और वॉटर रेसिस्टेंट बनाती है। Noise Luna रिंग में अंदर इंफ्रारेड सेंसर को लगाया गया है, जिनमें PPG सेंसर, टेंपरेचर सेंसर, 3 एक्सिस एक्सेलीरोमीटर, चार्जिंग पिन शामिल हैं।
इतना ही नहीं यह स्मार्ट रिंग यूजर के हार्ट रेट को भी ट्रैक करेगी। इसके साथ इसमें ब्लड ऑक्सीजन के लिए SPO2 सेंसर शामिल किया गया है। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट डिवाइस में NoiseFit एप का सपोर्ट भी दिया है। कंपनी इसकी बैटरी को लेकर 7 दिनों के बैकअप का दावा कर रही है। इस रिंग को यूजर सात साइज और पांच कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। कंपनी ने अपने पहले स्मार्ट रिंग Noise Luna के लिए Philips के साथ साझेदारी की है।


Click it and Unblock the Notifications








