Home
Gadgets

50 घंटे के प्लेबैक टाइम के साथ Noise ने पेश किए दमदार बड्स, कीमत मात्र 1,299 रुपये

देसी वियरेबल ब्रैंड Noise ने भारतीय मार्केट में अपने लेटेस्ट ईयरबड्स लॉन्च कर दिए गए हैं। इन ईयरबड्स का नाम Noise Buds Verve 2 रखा गया है और इन्हें कंपनी ने आपकी पॉकेट को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है।

Noise Buds Verve 2 में कंपनी ने लंबी बैटरी लाइफ और दमदार ऑडियो फीचर्स शामिल किए हैं। चलिए इन ईयरबड्स की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं और आपके मन में उठ रहे सवालों को भी दूर कर देते हैं।

50 घंटे के प्लेबैक टाइम के साथ Noise Buds Verve 2 लॉन्च

Noise Buds Verve 2 के स्पेसिफिकेशंस

इन लेटेस्ट ईयरबड्स को डुअल-टोन डिजाइन के साथ लॉन्च किया है और इनमें ग्लॉसी फिनिशन टच भी दिया गया है। इनमें मैट टैक्चर के साथ कंफर्टेबल फिट के लिए सिलिकॉन इयरटिप्स भी मिलेगी। IPX5 डस्ट और वाटर से प्रोटेक्शन के साथ आने वाले ईयरबड्स में दमदार ऑडियो परफॉर्मेंस के लिए इसमें 13mm ड्राइवर्स मिलते हैं।

अच्छे कॉलिंग एक्सपीरियंस के लिए Noise Buds Verve 2 में क्वॉड माइक्रोफोन्स और इनवायरमेंटल नॉइस कैंसिलेशन भी दिया गया है। ये बड्स आपको ऑडियो वियरेबल 50ms लो-लेटेंसी मोड गेमिंग के लिए ऑफर करते हैं।

पेबल शेप के साथ फुल चार्ज होने पर इनसे आपको 50 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम मिलेगा। यानी की एक बार की चार्जिंग पर पूरे 50 घंटे म्यूजिक सुनने का लुत्फ लिया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो Noise Buds Verve 2 में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी और HyperSync टेक्नोलॉजी मिल रही है।

Noise Buds Verve 2 की कीमत

बता दें कि कंपनी ने Noise Buds Verve 2 की कीमत आपकी पॉकेट को ध्यान में रखकर मात्र 1,299 रुपये रखी है। आप इसे कंपनी की वेबसाइट के साथ ही Amazon से खरीद सकते हैं। वहीं ये इयरबड्स ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शंस में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Noise has launched its latest earbuds in the Indian market. These earbuds have been named Noise Buds Verve 2. Talking about the price, you can buy these buds at a price of just Rs 1,299 and bring them home.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X