Home
Gadgets

Noise Luna Ring भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, कीमत जान उड़ जाएंगे होश, जानें सभी डिटेल

Noise Luna Ring Price: Smart Watch के बाद अब Smart Ring का भी लोगों में क्रेज बढ़ता जा रहा है। लोगों की दिलचस्पी को देखते हुए लाइफस्लाइल कंपनियों ने भी अब अपने-अपने स्मार्ट रिंग लॉन्च करना शुरू कर दिया है। कुछ महीने पहले ही Noise ने Noise Luna Ring को लॉन्च किया था। इसे अब कंपनी ने ऑफिशियली बिक्री के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है। अपने इस स्मार्ट रिंग को कंपनी ने स्किन टेम्परेचर सेंसर, हार्ट रेट सेंसर और ब्लड-ऑक्सीजन लेवल जैसे फीचर्स से लैस किया है। हालांकि इसकी कीमत इतनी है कि, इसमें आप एक स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। तो चलिए आपको इस Noise Luna Ring की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले खास फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Noise Luna Ring कीमत

नॉइज लूना रिंग की कीमत कंपनी ने 14,999 रुपये तय किया है। हालांकि इस स्मार्ट रिंग की प्री-बुक करने पर ग्राहकों को स्पेशल ऑफर्स का लाभ मिलेगा। ग्राहक इसे खरीदने वाले दिन 1000 रुपये तक का एक्स्ट्रा पास रिडीम कर सकेंगे और Noise i1 स्मार्ट आईवियर पर अतिरिक्त छूट का लाभ ले सकेंगे। जिन ग्राहकों के पास होल्डर्स होगा वे इंश्योरेंस कवरेज पर 2000 रुपये तक की छूट पा सकेंगे। कुल मिलाकर 3000 रुपये का लाभ ग्राहकों को मिलेगा।

Noise Luna Ring कलर ऑप्शन

Noise Luna Ring स्मार्ट रिंग को पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। जिसमें स्टारडस्ट सिल्वर, मिडनाइट ब्लैक , रोज गोल्ड, सनलाइट गोल्ड, और लूनर ब्लैक कलर मौजूद हैं । इसे कस्टमर्स सात अलग-अलग साइज में खरीद सकते हैं।

Noise Luna Ring फीचर्स

नॉइज लूना रिंग काफी हल्की Smart Ring है। जिसे यूजर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे फाइटर-जेट ग्रेड टाइटेनियम से हीरे जैसी कोटिंग से तैयार किया गया है, जो इस रिंग को खरोंच और जंग से बचाने में मदद करेगा। इस रिंग की मदद से यूजर अपनी नींद और दूसरी एक्टिविटी को भी ट्रैक कर सकता है। इसे 3mm स्लीक डिजाइन के साथ लाया गया है।

Noise Luna Ring भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

इसके अलावा यूजर्स Luna Ring की मदद से अपने हेल्थ को ट्रैक कर सकेंगे। यह रिंग हार्ट रेट और ब्लड-ऑक्सीजन लेवल को भी को भी रिकॉर्ड करती है। यह रिंग रोजाना स्लीप स्कोर भी यूजर को ऑफर करेगी, जिससे यूजर्स के स्लीप पैटर्न को ट्रैक रखना आसान होता है। यह फीचर इन-बिल्ट एल्गोरिद्म का इस्तेमाल करता है, जिससे सही रिजल्ट मिल सके।

इस रिंग को ब्लूटूथ लो-एनर्जी की मदद से स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकेगा। इसकी बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि, इसे 1 घंटे की चार्जिंग में इसे 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको बता दें, इससे पहले Boat ने भी भारत में अपनी पहली स्मार्ट रिंग पेश की थी। जिसे भारतीय बाजार में 8999 रुपये में उपलब्ध कराया था।

 
Best Mobiles in India

English summary
Noise Luna Ring smart ring has been made available in five color options. Which includes Stardust Silver, Midnight Black, Rose Gold, Sunlight Gold, and Lunar Black colors. Customers can buy it in seven different sizes.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X