Apple जैसी दिखने वाली Noise की इस स्मार्टवॉच पर मिल रहा बंपर डिस्कॉउंट, जानें फीचर्स
भारत में अग्रणी स्मार्टवॉच निर्माताओं में से एक, नॉइज़ ने बज़ सीरीज़ के तहत भारत में एक नई बजट स्मार्टवॉच की घोषणा की है। लांच की गई स्मार्टवॉच को Noise Vision 2 Buzz कहा जाता है और इसकी कीमत 4,000 रुपये से कम है। यह स्मार्टवॉच एंट्री-लेवल सेगमेंट में Realme, Redmi, boAt, Fire-Bolt, जैसे ब्रांड को टक्कर देगी। विज़न 2 बज़ एक AMOLED डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है, जो कि किफायती कीमत में एक अच्छा फीचर है। इसके अलावा, वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग, 100 स्पोर्ट्स मोड और हफ्ते भर चलने वाली बैटरी लाइफ जैसी फीचर्स के साथ भी आती है।
Noise Vision 2 Buzz: भारत में कीमत और ऑफर्स
नॉइज़ विजन 2 बज़ स्मार्टवॉच की कीमत 3,499 रुपये है, जिसे कंपनी एक इंट्रोडक्टरी ऑफर (एमआरपी 7,999 रुपये) कहती है। यह घड़ी अब फ्लिपकार्ट के माध्यम से ब्लैक, ब्लू, ब्राउन और ग्रे रंग विकल्पों में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Noise Vision 2 Buzz: की स्पेसिफिकेशंस
नॉइज़ विजन 2 बज़ में 1.78 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 368 x 448 पिक्सल रेजोल्यूशन और 500 निट्स ब्राइटनेस है। घड़ी ब्लूटूथ 5.3 का उपयोग करती है और ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करती है और साथ ही जब तक आप ब्लूटूथ के माध्यम से फोन से जुड़े होते हैं। इसमें एक इन-बिल्ट स्पीकर और माइक के साथ-साथ कॉन्टैक्ट्स और हालिया कॉल लॉग्स को फ़ास्ट सिंक करता है। स्मार्टवॉच साइड में एक बटन के साथ आती है और वॉच मेटैलिक स्ट्रैप से लैस है।
Noise Vision 2 Buzz: के फीचर्स
विज़न 2 बज़ 100 स्पोर्ट मोड के साथ आती है और घड़ी ऑटोमैटिक वॉकिंग, ट्रेडमिल और आउटडोर दौड़ने जैसे कुछ मोड का भी पता लगा सकती है। हेल्थ फीचर की बात करें तो स्मार्टवॉच SpO2, 24*7 हार्ट रेट ट्रैकिंग, एक्टिविटी ट्रैकर, स्ट्रेस मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर और फीमेल हेल्थ ट्रैकर के साथ आती है। एक बार चार्ज करने पर, घड़ी को 7 दिनों तक चलने के लिए रेट किया गया है। दूसरे फीचर्स की बात करें तो स्मार्टवॉच में 100+ वाच फेस, क्विक रिप्लाई, कॉल और मैसेज रिप्लाई, वर्ल्ड वाच, अलार्म, स्टॉक, रिमाइंडर, रिमोट कैमरा, म्यूजिक कंट्रोल , फाइंड माई फोन, मौसम अपडेट और स्मार्ट डीएनडी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications







