Home
Gadgets

Noise Vortex Plus smartwatch भारत में लॉन्च, कीमत मात्र 1,999 रुपये, जानें फीचर्स

Noise ने अपने ग्राहकों के लिए अपनी नई स्मार्टवॉच NoiseFit Vortex Plus को लॉन्च कर दिया है। अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को कंपनी अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच के तौर पर पेश किया है।

यह वॉच को मैश मेटल, लैदर, सिलिकॉन आदि स्ट्रैप ऑप्शन के साथ उपलब्ध कराया गया है। जिसमें 1.46 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा यह कई हेल्थ फीचर्स जैसे ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स से लैस है।

Noise Vortex Plus smartwatch भारत में लॉन्च, कीमत मात्र 1,999 रुपये

अगर आप भी नया स्मार्टवॉच लेने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 2 हजार से भी कम है, तो आपके लिए यह स्मार्टवॉच सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। चलिए आगे हम आपको इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स बताते हैं।

NoiseFit Vortex Plus की भारत में कीमत: NoiseFit Vortex Plus की कीमत की बात करें तो कंपनी इसे फिलहाल स्पेशल कीमत के तहत लॉन्च की है। जिसे 1,999 रुपये में लाया गया है।

Noise Vortex Plus smartwatch भारत में लॉन्च, कीमत मात्र 1,999 रुपये

ग्राहक इसे नॉइज की ऑफिशियली वेबसाइट के साथ ही Amazon से खरीद सकते हैं। जहां इसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस वॉच की बिक्री 31 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी।

NoiseFit Vortex Plus स्पेसिफिकेशंस: NoiseFit Vortex Plus की खासियतों की बात करें तो इस स्मार्टवॉच में 1.46 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही डिस्प्ले में 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।

Noise Vortex Plus smartwatch भारत में लॉन्च, कीमत मात्र 1,999 रुपये

यह वॉच ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ आती है। जिसमें 100 से ज्यादा एनिमेटेड वॉचफेस मिलेंगे। बता दें, इस वॉच को Noise Tru Sync टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है।

जिसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस मैनेजमेंट, और फीमेल साइकल ट्रैकर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। इसमें कई तरह के स्पोर्ट्स मोड भी मिल रहे हैं।

बैटरी लाइफ की बात करें तो इसे सिंगल चार्ज में ग्राहक 7 दिनों तक इस्तेमाल कर सकता है। यह स्मार्टवॉच NOISE OS पर काम करती है। बता दें, इस वॉच में एनिमेटेड वॉचफेस के अलावा इसमें मूड के आधार पर भी वॉचफेस को सेट किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
More than 100 animated watchfaces are available in Noise Vortex Plus smartwatch. The smartwatch has a 1.46 inch AMOLED display. The display has a peak brightness of up to 600 nits. The sale of this watch will start on January 31 at 12 noon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X