Home
Gadgets

NoiseFit Crew Pro ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ भारत में लॉन्च, दाम भी कम, जानें सभी डिटेल

NoiseFit Crew Pro घरेलू कंपनी Noise ने अपनी नई स्मार्टवॉच NoiseFit Crew Pro को ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसमें यूजर्स को 100 वॉच फेसेज के साथ कई हेल्थ फीचर्स भी मिल रहे हैं। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट वॉच को अफोर्डेबल स्मार्टवॉच के तौर पर पेश किया है। जिससे ग्राहकों को कम दाम में एडवांस फीचर्स से लैस स्मार्टवॉच मिल सके। यह वॉच फुल चार्ज होने के बाद 7 दिन का बैटरी बैकअप दे सकती है। तो आइए आपको इस वॉच की कीमत से लेकर इसके फीचर्स तक के बारे में आगे विस्तार से बताते हैं।

NoiseFit Crew Pro की प्राइज

NoiseFit Crew Pro के दाम की बात करें तो भारत में इश वॉच की कीमत 2,199 रुपये है। जो आपको क्लासिक ब्लैक, जेट ब्लैक कलर और क्लासिक ब्राउन तीन कलर ऑप्शन में मिलेंगे। ग्राहक इस स्मार्टवॉच को कंपनी की साइट gonoise.com और फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।

NoiseFit Crew Pro ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ भारत में लॉन्च, दाम भी कम

NoiseFit Crew Pro के स्पेक्स

NoiseFit Crew Pro में कंपनी अपने ग्राहको को 1.4 इंच का AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दे रही है। जिसका रेजोल्यूशन 240 x 240 पिक्सल है। इसके साथ इसमें 550 nits पीक ब्राइटनेस मिल रही है। यह स्मार्टवॉच राउंड डायल के साथ आ रही है, जिसमें मैटेलिक फिनिशिंग देखने को मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टवॉच में Bluetooth 5.3 के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट दिया गया है। जो हैंडफ्री कॉलिंग को भी सपोर्ट करती है। इतना ही नहीं इसमें यूजर्स को डायलपैड भी एक्सेस करने को मिल रहा है। साथ ही यूजर्स इसमें 10 कॉन्टेक्ट भी सेव कर सकते हैं।

Noise की यह स्मार्टवॉच Noise Health Suite के साथ आएंगी। जिसकी वजह से इसमें हेल्थ और फिटनेस फीचर एक्सेस करने को मिलेंगे। कंपनी अपने ग्राहकों को इसमें 24×7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर्स दे रही है। इसमें SpO2 सेंसर दिया गया है, जो ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा को मांपने का काम करता है। साथ ही 100 वॉच फेसेस मिल रहे हैं। जिससे यूजर्स वॉच फेस को कस्टमाइज भी कर सकेंगे। स्पोर्ट्स एक्टिविटी ट्रैक करने के लिए 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिल रहे है। यह स्पोर्ट्स मोड इनडोर और आउटडोर एक्टिविटी को सपोर्ट करने में सक्षम हैं। इसके बैटरी बैकअप की बात करें तो आपको इसमें 300mAh की बैटरी मिलेगी। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि, यह एक बार फुल चार्ज होने पर 7 दिन का बैटरी बैकअप दे सकती है। इसके साथ ही इसमें 25 दिन का स्टैंडबाय बैकअप मिलता है। साथ ही साथ कैमरा कंट्रोल फीचर भी दिया जा रहा है।इस वॉच को IP68 की रेटिंग दी गई है, जो इसे वॉटर रेसिस्टेंस बनाती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Noise has launched its new smartwatch NoiseFit Crew Pro with Bluetooth calling feature in India. The company has introduced this latest watch as an affordable smartwatch.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X