Noise ने प्रीमियम फीचर्स के साथ महिलाओं के लिए नया स्टाइलिश स्मार्टवॉच किया पेश, जानें कीमत
Noise ने भारतीय बाजार में महिलाओं के लिए अपनी स्मार्टवॉच सीरीज का विस्तार करते हुए, NoiseFit Diva 2 पेश किया है। यह लेटेस्ट वॉच पिछले साल आई NoiseFit Diva का एडवांस वर्जन है।
इसमें बेहतरीन परफॉर्मेंस, स्वास्थ्य से जुड़े फीचर्स और महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया, ऑकर्षक डिजाइन शामिल है। नॉइज ने Diva 2 को महिलाओं के लिए संपूर्ण फिटनेस और स्टाइलिश साथी के तौर पर लॉन्च किया है। चलिए आपको आगे इसकी कीमत व उपलब्धता से लेकर स्पेसिफिकेशन तक के बारे में बताते हैं।

NoiseFit Diva 2 के स्पेसिफिकेशन - Diva 2 में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले के साथ 1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जिसमें एक फंक्शनल क्राउन है, जो स्टाइल के साथ टिकाऊपन को जोड़ता है।
प्रोडक्टविटी को बढ़ाने के लिए स्मार्टवॉच प्रोडक्टिविटी सूट के साथ आती है, जिसमें रिमाइंडर, मौसम अपडेट, स्टॉपवॉच, अलार्म, म्यूजिक कंट्रोल, वॉयस असिस्टेंट, और स्थिर कॉलिंग के लिए ब्लूटूथ v5.3 शामिल हैं।
हेल्थ फीचर्स के तौर पर इसमें नॉइज हेल्थ सूट है, जो हार्ट रेट, SpO2, स्लीप और तनाव को ट्रैक करता है। इसके साथ ही इसमें एडवांस्ड फीमेल हेल्थ सूट भी शामिल है, जो बेहतर फीमेल साइकिल ट्रैकिंग, एडवांस्ड साइकिल एनालिसिस, फेज-स्पेसिफिक टिप्स और प्रजनन (Breeding) स्वास्थ्य निगरानी के लिए एक साइकिल कैलेंडर ऑफर करता है।
इस वॉच में आपको 100+ स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। टारगेट, प्रोसेस ट्रैकिंग और सामुदायिक जुड़ाव के लिए NoiseFit ऐप के साथ एकीकृत होता है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इस स्मार्टवॉच को IP68 रेटिंग मिले हैं। बैटरी लाइफ की बात करें तो एक बार चार्ज करने के बाद इसे चार दिनों इस्तेमाल किया जा सकता है।
कीमत व उपलब्धता- NoiseFit Diva 2 को रोज पिंक, रोज लिंक, ब्लैक लिंक, सिल्वर ब्लू और क्लासिक ब्लैक पांच कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर के तहत रोज पिंक, सिल्वर ब्लू और क्लासिक ब्लैक मॉडल की कीमत 4,499 रुपये है, जबकि रोज लिंक और ब्लैक लिंक वेरिएंट की कीमत 4,999 रुपये तय किया गया है। इस पर कंपनी ने 1 साल की वारंटी भी दी है। इसे 29 अक्टूबर से Noise की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
एक खास प्री-बुकिंग ऑफर के तहत ग्राहक स्मार्टवॉच को रिजर्व करने के लिए 499 रुपये का पेमेंट कर सकते हैं और लॉन्च के दिन 1,000 रुपये का कूपन प्राप्त कर सकते हैं, इसके साथ ही 2,300 रुपये के अन्य लाभ ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








