Home
Gadgets

मजबूत डिजाइन के साथ NoiseFit Endeavour स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जाने कीमत

Noise Smartwatch : नॉइज ने भारत में एक मजबूत डिजाइन वाली स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। बिल्कुल नया NoiseFit Endeavour 1.46-इंच AMOLED डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट, हेल्थ बेनिफीट और फिटनेस मोड के साथ पेश किया गया है। इसमें एक गोल डायल रग्ड डिजाइन दिया गया है।

मजबूत डिजाइन के साथ NoiseFit Endeavour स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च

रग्ड नॉइजफिट एंडेवर को कंपनी द्वारा हाल ही में नॉइज प्योर पॉड्स , नॉइज कलरफिट प्रो 5, कलरफिट प्रो 5 मैक्स स्मार्टवॉच और कई तरह के प्रोडक्ट के लॉन्च के कुछ दिनों बाद इसे लॉन्च किया गया है।

भारत में NoiseFit Endeavour की कीमत

फायर-बोल्ट राइज लक्स ब्लैक, गोल्ड, सिल्वर और रोज गोल्ड कलर ऑप्शन के साथ आता है। इस डिवाइस को Fireboltt.com और Flipkart के जरिए से 1,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। वहीं दूसरी ओर, नॉइजफिट एंडेवर कैमो ब्लैक, जेट ब्लैक, विंटेज ब्राउन, टील ब्लू और फायरी ऑरेंज कलर में आता है। यह आज से नॉइज वेबसाइट और Amazon पर 2,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Noisefit Endeavor के स्पेसिफिेकेशन

Noisefit Endeavor स्मार्टवॉच में 600 निट्स की ब्राइटनेस के साथ 1.46-इंच हाई-पिक्सेल AMOLED डिस्प्ले, ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले और सात दिनों तक चलने वाली बैटरी लाइफ प्रोवाइट करती है। हार्ट स्पीड , SpO2, नींद के पैटर्न जैसे जरूरी हेल्थ मेट्रिक्स को ट्रैक करने के लिए वेलनेस फीचर दिया गया है। वहीं तनाव लेवल को कम करने के लिए इसमे फीचर दिए गए हैं। वॉच को पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। स्मार्टवॉच यूजर्स को हालिया कॉल लॉग तक पहुंचने और 10 कॉन्टेक्ट को सेव करने का परमिशन देता है।

Fire-Bolt Rise Lux स्पेसिफिकेशन

Fire-Bolt Rise Lux में 1.85-इंच डिस्प्ले, 240 x 280 पिक्सल रिजॉल्यूशन, स्टेनलेस स्टील बॉडी, रोटेटिंग क्राउन के साथ आता है। 100+ क्लाउड- बेस्ड वॉच फेस, ब्लूटूथ कॉलिंग, कॉल हिस्ट्री, इनबिल्ट माइक और स्पीकर, 123 स्पोर्ट्स मोड, वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ नींद, SpO2, और हार्ट स्पीड ट्रैकिंग के साथ आता है।

स्मार्ट नोटिफिकेशन, मौसम अपडेट, कैलकुलेटर, इन-बिल्ट गेम्स, म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल , अलार्म, टाइमर के साथ 7 दिनो की बैटरी लाइफ के साथ आती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The rugged NoiseFit Endeavor has been launched just days after the company recently launched products like Noise Pure Pods, Noise ColorFit Pro 5, ColorFit Pro 5 Max smartwatch and more.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X