Home
Gadgets

ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ NoiseFit Mettle लॉन्च, कम दाम में मिलेंगे दमदार फीचर्स

NoiseFit Mettle Smartwatch launch: स्मार्टवॉच ब्रांड Noise ने अपना एक और नया स्मार्टवॉच NoiseFit Mettle को ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। इस वॉच को कंपनी ने कम कीमत में क्लासिक डिजाइन के साथ पेश किया है। जिसमें 100 प्लस वॉच फेसेस मिल रहे हैं। इसके अलावा इसमें कई अपग्रेड फीचर्स को भी शामिल किया गया है। तो आइए आपको NoiseFit Mettle की खूबियों से लेकर इसकी कीमत तक के बारे में आगे विस्तार से बताते हैं।

कीमत और उपलब्धता

NoiseFit Mettle स्मार्टवॉच को भारत में 2,499 रुपये की शुरूआती कीमत में लॉन्च किया गया है। जिसमें एलीट ब्लैक , एलीट सिल्वर, एलीट और एलीट ब्लू कलर ऑप्शन मिलेगा। इस स्मार्टवॉच को 14 जुलाई दोपहर 12 बजे से नॉइज की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

ब्लूटूथ कॉलिंग  के साथ NoiseFit Mettle लॉन्च, कम दाम में मिलेंगे दमदार

NoiseFit Mettle की खासियत

NoiseFit Mettle स्मार्टवॉच को 1.4 इंच की एचडी राउंड स्क्रीन के साथ लाया गया है, जिसमें 240 x 240 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलेगा। जो यूजर को शार्प विजुअल और वाइब्रैंट कलर ऑफर करेगी। NoiseFit Mettle स्मार्टवॉच एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म के लिए कम्पैटबल होगा। यह लेटेस्ट वॉच 100 से ज्यादा वॉच फेसेस के साथ आ रहा है। इस वॉच की खास बात यह है कि, यूजर इसे अपनी स्टाइल और जरूरतों के हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

इस नए वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का भी सपोर्ट दिया गया है, जिससे यूजर सीधे अपनी स्मार्टवॉच से कॉल को रिसीव कर सकते हैं और कॉल भी कर सकते हैं। हेल्थ ट्रैकिंग के लिए हर्ट रेट मॉनिटरिंग, ​​SpO2 मॉनिटरिंग, ​​​​स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस मैनेजमेंट और एक फीमेल साइकिल ट्रैकर फीचर्स शामिल किए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको ब्लूटूथ v5.3 सपोर्ट दिया गया है, जो Compatible Devices के साथ सीमलेस वायरलेस पेयरिंग को सक्षम करती है।

NoiseFit Mettle स्मार्टवॉच की बैटरी को लेकर दावा किया जा रहा है, कि इसे एक बार चार्ज करने के बाद अगले 7 दिनों तक इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको बता दें, कंपनी ने पिछले हफ्ते ही NoiseFit Twist Pro और NoiseFit Twist Pro स्मार्टवॉच को देश में लॉन्च किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
NoiseFit Mettle smartwatch has been introduced by the company with a 1.4-inch HD round screen, which will offer vibrant colors to the user. The starting price of this NoiseFit Mettle smartwatch has been fixed at Rs 2,499 in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X