Home
Gadgets

EN1 चिपसेट, 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड के साथ लॉन्च NoiseFit Origin स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

NoiseFit Origin Smartwatch: अगर आप भी नया स्मार्टवॉच (Smartwatch) खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए NoiseFit Origin एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

जी हां, Noise ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नया स्मार्टवॉच पेश किया है। जिसे एमोलेड स्क्रीन और EN1 चिपसेट के साथ लाया गया है। सबसे खास बता यह है कि, यह लेटेस्ट वॉच Nebula UI के साथ उपलब्ध कराई गई है।

EN1 चिपसेट के साथ लॉन्च NoiseFit Origin स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

UI को लेकर कंपनी का दावा है कि, यह पुराने मॉडल्स के मुकाबले में 30 फीसदी तक बेहतर परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। इसके साथ ही इस स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिल रहे हैं।

यह वॉच लैदर, सिलिकॉन और मेग्नेटिक क्लास्प स्ट्रैप के ऑप्शन के साथ आती हैॉ। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर सभी फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

EN1 चिपसेट के साथ लॉन्च NoiseFit Origin स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

NoiseFit Origin कीमत व उपलब्धता- NoiseFit Origin की कीमत 6,499 रुपये तय हुआ है। उपलब्धता की बात करें तो इसे Noise India की वेबसाइट, Flipkart, Amazon और Croma रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। जिसकी सेल कल यानी 7 जून से शुरू होगी।

अब कलर ऑप्शंस की बात करें तो इसे Midnight Black, Mosaic Blue, Classic Black, Jet Black, Silver Grey और Classic Brown में खरीदा जा सकेगा।

EN1 चिपसेट के साथ लॉन्च NoiseFit Origin स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

NoiseFit Origin स्पेक्स- NoiseFit Origin को 1.46 इंच का AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो 466 x 466 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें कंपनी ने 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी है।

इसके साथ यह स्मार्टवॉच EN1 चिपसेट से लैस है, जो Nebula UI पर काम करती है। यह वॉच 100 से ज्यादा एक्टिविटी को ट्रैक कर सकता है। इसके साथ ही वॉचफेस बदलने के लिए इसमें 100 से ज्यादा ऑप्शन मिल रहे हैं। नॉइज की यह नई वॉच स्टेनलैस स्टील बिल्ड में आ रही है। इसे 3ATM वॉटर रसिस्टेंस प्राप्त हुए हैं।

यह वॉच हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग, स्लीप सेंसर, स्ट्रेस मॉनिटरिंग सेंसर समेत फीमेल हेल्थ साइकिल जैसे फीचर्स से लैस है। इसे NoiseFit ऐप की मदद से कस्टमाइज किया जा सकेगा।

बैटरी लाइफ की बात करें तो NoiseFit Origin में 7 दिनों का बैटरी बैकअप मिलता है। इसे सिंगल चार्ज के बाद अगले 7 दिनों तक यूजर इस्तेमाल कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
NoiseFit Origin Smartwatch launched with en1 chipset and amoled screen know price in India availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X