NoiseFit Twist Pro भारत में 25 दिन बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, इतनी है कीमत
स्मार्टवॉच ब्रांड न्वाइज ने अपना नया स्मार्टवॉच NoiseFit Twist Pro को 25 दिन बैटरी लाइफ के साथ भारत में लॉन्च किया है। NoiseFit Twist Pro वॉच को 1.4 इंच एमोलेड डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ पेश किया गया है। इसमें यूजर्स को मेटालिक डायल के साथ पांच कलर ऑप्शन मिलेगा। इतना ही नहीं इस वॉच को मल्टीपल स्मार्ट हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर से लैस किया गया है। अपने इस लेटेस्ट वॉच को लेकर कंपनी का दावा है कि, यह यूजर को 25 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम ऑफर करेगी।
NoiseFit Twist Pro Smartwatch की कीमत
NoiseFit Twist Pro स्मार्टवॉच क्लासिक ब्लैक, क्लासिक ब्लू, क्लासिक ब्राउन , मेटल ब्लू और जेट ब्लैक 5 कलर ऑप्शन में लाया गया है। जिसकी भारत में कीमत 2,199 रुपये तय किया गया है। अगर आप भी इसे खरीदने चाहते हैं तो इसे NoiseFit की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं, जहां ये बिक्री के लिए लाइव है।

NoiseFit Twist Pro की स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टवॉच में 1.4 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 240x240 पिक्सल है। इस वॉच में यूजर को ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ ट्रू सिंक टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट मिल रहा है। इसमें मेटैलिक डायल और सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ लेदर स्ट्रैप का भी ऑप्शन मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स इस वॉच की मदद से अपने फिटनेस को भी ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा वॉच के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें कैमरा शटर, फाइंड माई डिवाइस, वर्ल्ड क्लॉक, रिस्ट अवेक , रिमोट म्यूजिक कंट्रोल जैसे लेटेस्ट फीचर्स भी मिल रहे हैं।
इतना ही नहीं NoiseFit Twist Pro के साथ ब्लूटूथ वर्जन 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। वॉच के साथ आपको 100 से ज्यादा वॉच फेसेस और 120 स्पोर्ट्स मोड भी मिल रहा है। वॉच में हार्ट रेट ट्रैकिंग और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन के लिए SpO2 सेंसर जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
कंपनी ने अपने इस नए स्मार्टवॉच NoiseFit Twist Pro को 300mAh बैटरी के साथ पेश किया है। जिसे लेकर दावा किया है कि, यह नॉर्मल इस्तेमाल के साथ एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, स्टैंडबाय मोड पर इसके 25 दिनों तक यूज करने का दावा किया गया है। इस स्मार्टवॉच को फुल चार्ज होने में करीब दो घंटे का समय लगता है।


Click it and Unblock the Notifications








