Home
Gadgets

Nothing ने भारत में दो नए Earbuds किए लॉन्च, जानें कीमत, उपलब्धता और स्पेक्स

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Nothing ने AI फीचर्स के साथ अपने दो नए इयरबड्स भारत समेत ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया है। इन लेटेस्ट बड्स को Nothing Ear और Nothing Ear (a) के नाम से पेश किया गया है।

नए इयरबड्स ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ आ रहे हैं। इन बड्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि, इनमें यूजर्स को चैटजीपीटी एआई फीचर मिलेगा। कीमत की बात करें तो ये अफोर्डेबल वेरिएंट में लाए गए हैं। आइए आपको इनकी कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Nothing ने भारत में दो नए Earbuds किए लॉन्च, जानें कीमत व उपलब्धता

Nothing Ear, Nothing Ear (a) कीमत और ऑफर्स- Nothing Ear की कीमत 11,999 रुपये तय की गई है, जिसकी बिक्री 29 अप्रैल से शुरू कर दी जाएगी। जबकि, Nothing Ear (a) को 7,999 रुपये में पेश किया गया है।

जिसकी बिक्री 22 अप्रैल से शुरू होगी। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट, क्रोमा और विजय सेल्स ऑर्डर कर सकते हैं। स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत नथिंग इयरबड्स को 10,999 रुपये के और नथिंग Ear (a) को 5,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Nothing ने भारत में दो नए Earbuds किए लॉन्च, जानें कीमत व उपलब्धता

Nothing Ear, Nothing Ear (a) स्पेसिफिकेशन्स- नथिंग इयर में कंपनी ने कस्टम 11 मिमी डायनेमिक ड्राइवर शामिल किया है। इसमें ब्लूटूथ पर हाई-रिज़ॉल्यूशन स्ट्रीमिंग के लिए LHDC 5.0 और LDAC कोडेक सपोर्ट भी यूजर को मिलेगा। इसके साथ ही नथिंग इयर बड में वॉइस प्रोफाइल बनाने, एएनसी कंट्रोल, इक्विलाइज़र के साथ अन्य फीचर्स भी मिलेंगे।

साथ ही इयरबड्स में उपभोक्ता को क्लियर साउंड भी मिलेगा। ये इयरबड्स LHDC 5.0 और LDAC codec सपोर्ट के साथ आते हैं। इतना ही नहीं नथिंग ने अपने लेटेस्ट बड्स को ब्लूटूथ से हाई रेजोल्यूशन स्ट्रीमिंग की सुविधा से लैस किया है।

Nothing ने भारत में दो नए Earbuds किए लॉन्च, जानें कीमत व उपलब्धता

आपको बता दें, यूजर इयरबड्स को नथिंग ऐप से भी कनेक्ट कर सकेगा। ये दोनों मॉडल 45dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और स्मार्ट ANC algorithm से लैस हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो Ear चार्जिंग केस के साथ 40.5 घंटे तक का Music प्लेबैक देगा। वहीं ईयरबड्स 8.5 घंटे के प्लेबैक समय देंगे।

इसके अलावा अगर Ear (a) की बात करें तो चार्जिंग केस के साथ यह 42.5 घंटे तक का Music प्लेबैक देगा। कंपनी ने ईयरबड्स में 46mAh की बैटरी शामिल की है, जो 10 मिनट के चार्ज से 10 घंटे तक का प्लेबैक दे सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Ear and Nothing Ear A launched in India check price specs availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X