Nothing Ear और Nothing Ear A आज होंगे लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स
Nothing Ear and Nothing Ear A Price: स्मार्टफोन ब्रांड Nothing आज अपना नया ईयरबड्स लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी के नए इयरफोन को आज यानी 18 अप्रैल को पेश किया जाएगा। हालांकि इसके लॉन्चिंग से पहले ही इस आगामी नथिंग ईयरबड्स के रेंडर और कीमत की डिटेल ऑनलाइन लीक हो गई हैं।
लीक के अनुसार कंपनी का आगामी वियरेबल सेमी-ट्रांसपेरेंट यानी कि आधा पारदर्शी डिजाइन के साथ आएगा। तो आइए आपको आगे सबकुछ विस्तार से बताते हैं।
दरअसल टिप्स्टर ईशान अग्रवाल ने Nothing Ear और Nothing Ear A के कथित रेंडर्स की डिटेल्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट X (ट्विटर) पर शेयर की है। रेंडर्स की मानें तो इनका डिजाइन पहले लाए गए बड्स से काफी मिलता-जुलता है।
इसके केस और स्टेम में आधा ट्रांसपेरेंट डिजाइन मिल रहा है। सामने आई इमेज में Nothing Ear A को ब्लैक, व्हाइट और येलो शेड्स में देखा जा सकता है, वहीं Nothing Ear को ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। स्टेम पर Nothing का लोगो भी है। इसमें आप रेड और व्हाइट डॉट्स को भी देख सकते है। Nothing Ear A में 45dB तक ANC सपोर्ट होगा ।

Nothing Ear A की कीमत-अब इनकी कीमत की बात की जाए तो Nothing Ear A की कीमत EUR 99 (करीब 8,000 रुपये) बताई जा रही है। जो 45dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसके साथ ही इसमें 8 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसे IP54 रेटिंग मिली है।
Nothing Ear की कीमत- वहीं Nothing Ear की बात की जाए तो इसकी कीमत EUR 149 ( करीब 13,000 रुपये) तय किए जानें की उम्मीद है। हालांकि, टिप्स्टर ने इसकी कीमत भारत में 9,999 रुपये होने की उम्मीद जताई है। फिलहाल कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स शेयर नहीं की है। आने वाले दिनों में इसे लेकर कोई खुलासा हो सकता है।

आपको बता दें, कंपनी के ऑडियो पोर्टफोलियो में Nothing Ear 1, Ear 2 और Ear Stick अभी तक तीन प्रोडक्ट्स मार्केट में मौजूद हैं। हालांकि, कंपनी ने इससे पहले Ear 2 को लॉन्च किया था। जिसकी कीमत भारतीय बाजार में 9,999 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








