Nothing Ear Open TWS ईयरबड्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स
आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, Nothing ने आधिकारिक तौर पर भारत में अपना नया ट्रू वायरलेस ईयरबड्स नथिंग ईयर ओपन लॉन्च कर दिया है।
ब्रांड के ये नए TWS ईयरबड्स अपने ओपन-ईयर डिजाइन के साथ सबसे अलग हैं, जो कंपनी के लिए पहली बार है। नथिंग का दावा है कि, इसे एक बार चार्ज करने पर यह 8 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि चार्जिंग केस के साथ इसे 30 घंटे तक इस्तेमाल में लाया जा सकता है। आइए इसकी कीमत और खासियत के बारे में सभी डिटेल्स जानते हैं।

नथिंग ने अपने इस लेटेस्ट ईयरबड्स को अपने अन्य ऑडियो प्रोडक्ट्स के मुकाबले अलग लुक के साथ उपलब्ध कराया है, हालांकि, इसमें भी कंपनी के सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट एस्थेटिक को बनाए रखा गया है।
कंपनी का दावा है कि, ये नए ईयरबड्स उच्च-गुणवत्ता वाली ध्वनि ऑफर करेंगे। इसके अलावा इसमें पिंच कंट्रोल, Google फास्ट पेयर, Microsoft स्विफ्ट पेयर, डुअल कनेक्शन और बेहतर कॉल क्वालिटी के लिए AI क्लियर वॉयस टेक्नोलॉजी इसमें शामिल है।
पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसे IP54 रेटिंग मिले हैं, जो ईयरबड्स और चार्जिंग केस दोनों को कवर करता है। इसके प्रत्येक बड में 64mAh की बैटरी है, जबकि केस में 635mAh की बैटरी है।
अपने इस बड्स को लेकर कंपनी का दावा है कि, ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे तक का इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि चार्जिंग केस के साथ इसे 30 घंटे तक उपयोग में लाया जा सकता है।
नॉन-नथिंग स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नथिंग एक्स ऐप Google Play Store और iOS ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, जो पूर्ण कार्यक्षमता और अनुकूलन को सक्षम करता है। फिलहाल कंपनी ने इसे सिंगल व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया है।
हालांकि उम्मीद की जा रही है कि, भविष्य में अन्य कलर ऑप्शन भी पेश किए जा सकते हैं। ईयरबड्स के लिए प्री-ऑर्डर नथिंग की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दी गई हैं। कीमत की बात करें तो नथिंग ईयर ओपन की कीमत भारत में 17,999 रुपये है। फिलहाल अन्य खुदरा विक्रेताओं के माध्यम से इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications







