Home
Gadgets

Nothing Ear Open बनाम Nothing Ear 2: कंपनी का कौन सा ईयरबड आपके लिए होगा बेस्ट?

अगर आप भी नथिंग का नया ईयरबड्स (Earbuds) खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की हो सकती है। जी हां, आज हम इस आर्टिकल में हाल ही में लॉन्च हुए, Nothing Ear Open और Nothing Ear 2 दोनों के बीच के अंतर को बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने लिए बेहतर ईयरबड्स का चुनाव कर सकते हैं। तो चलिए Nothing Ear Open और Ear 2 कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले धांसू फीचर्स तक की डिटेल्स जानते हैं।

Nothing Ear Open - Nothing ने हाल ही में Ear open को लॉन्च किया है। यह कंपनी का पहला ऐसा open wearable stereo ईयरबड्स हैं, जो ओपन-ईयर डिजाइन के साथ आते हैं। इन बड्स में यूजर्स को म्यूजिक के साथ आस-पास की आवाज भी सुनाई देगी। ये बड्स पहनने में भी काफी कंफर्टेबल होते हैं।

Nothing Ear Open बनाम Nothing Ear 2: किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा

Nothing Ear Open को कंपनी ने 17,999 रुपये कीमत में लॉन्च किया है। वहीं इसके फीचर्स की बात करें तो Nothing Ear Open में 3 माइक दिए गए हैं। इनमें 14.2mm डायनमिक ड्राइवर्स है। कॉलिंग के दौरान क्लियर वॉइस के लिए इसमें नॉइस कैंसिलेशन Clear Voice टेक्नोलॉजी दिया गया है।

पानी से सुरक्षा के लिए इन्हें IP55 रेटिंग मिली है। ये बड्स 64mAh की बैटरी से लैस है। जबकि, केस में 635mAh चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इन बड्स को ChatGPT इंटीग्रेट किया गया है।

Nothing Ear Open बनाम Nothing Ear 2: किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा

इसमें कई टच कंट्रोल भी है। उदाहरण के लिए प्ले और पॉज, स्किप फॉरवर्ड, स्किप बैक, रिजेक्टेज कॉल आदि शामिल है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.3, SBC codes और AAC का सपोर्ट मिल रहा है।

Nothing Ear 2- नथिंग ईयर 2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 11.6 मिमी कस्टम ड्राइवर है, जो 40dB तक एक्टिव नॉइज कैसिलेशन के साथ आता है। इसके हर एक बड्स में 2 AI-सपोर्ट माइक्रोफोन हैं, जो टच कंट्रोल के साथ आता है।

जिसकी मदद से आप सिंगल क्लिक से म्यूजिक रोक सकते हैं या फिर प्ले कर सकते हैं। इतना ही नहीं कॉल का जवाब भी दे सकते हैं। ये बड्स ब्लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आते हैं। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए ईयरबड्स को IP54 रेटिंग मिला है। जबकि, चार्जिंग केस IP55 रेटिंग के साथ है।

बैटरी लाइफ की बात करें तो इनमें 485mAh की बैटरी दी गई है, जो चार्जिंग केस के साथ 36 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करती है। इसकी कीमत की बात करें तो इसे कंपनी ने 9,999 रुपये में लॉन्च किया था।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Ear Open vs Nothing Ear 2: Which One Should You Buy
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X